भरसेला बड़ा, 6 अगस्त 2025 – शासकीय हाई स्कूल भरसेला बड़ा में बुधवार को एक भावभीना विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्री बलदाऊ प्रसाद साहू (प्रधान पाठक, पूर्व माध्यमिक शाला भरसेला बड़ा) एवं श्रीमती शशि शुक्ला (प्रधान पाठक, प्राथमिक शाला सोनपुरी) के सेवावकाश के अवसर पर संकुल स्तरीय रूप में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्वलन से हुई। इसके पश्चात संकुल प्राचार्य, संकुल समन्वयक एवं शिक्षकों ने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। विशेष अतिथि के रूप में विकासखंड शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि संतोष वैष्णव (लेखपाल) उपस्थित रहे।

इस अवसर पर संकुल के शिक्षक कमलेश सेन, भारती पांडे, फलेन वर्मा एवं संतोष वैष्णव ने सेवानिवृत्त प्रधान पाठकों के सेवाकाल के अनुभवों को साझा किया और उनकी कार्यशैली की सराहना की। वहीं बलदाऊ प्रसाद साहू एवं शशि शुक्ला ने भी अपने अनुभवों को साझा करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
संकुल के समस्त शिक्षकों की ओर से दोनों प्रधान पाठकों को स्मृति चिन्ह स्वरूप माता लक्ष्मी की प्रतिमा, रामचरितमानस, साल-श्रीफल, मोमेंटो और वस्त्र भेंट किए गए।
कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य फलेन वर्मा, संकुल समन्वयक अमित अवस्थी सहित क्षेत्र के सभी प्रधान पाठक एवं शिक्षकगण मौजूद रहे। समारोह में भावनात्मक वातावरण के बीच सेवा और समर्पण को सलाम किया गया।





