23 Jul 2026, Thu

मौसम ALERT : रायपुर समेत कई जिलों में बारिश की संभावना, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, आपके जिले का कैसा रहेगा मौसम?

रायपुर, 11 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से मानसून की गतिविधियों रोक लगी हुई है। प्रदेश में एक हफ्ते से ज्यादा समय से बारिश नहीं हुई है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में भीषण गर्मी और उमस पड़ रही है, जिससे जनता का हाल बेहाल हैं। उमस और भीषण गर्मी से परेशां लोगों के लिए मौसम विभाग ने एक राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अगले तीन दिनों तक बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में अगले 3 दिनों रक बारिश होने की संभावना हैं। साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि, आज दिन भर राजधानी रायपुर में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश भी होगी। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, बलरामपुर, रामानुजगंज, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, मनेंद्रगढ़ और जशपुर समेत कई अन्य इलाकों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।

 

 

मौसम विभाग ने आगे बताया कि, प्रदेश के कई जिलों में अगले तीन दिनों तक बारिश होने के साथ-साथ तेज आंधी-तूफान भी चलेगा। इतना ही नहीं प्रदेश के कई इलाकों में बिजली गिरने की संभावना भी मौसम विभाग द्वारा जताई गई है। ऐसे में बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से छुटकारा मिलेगा। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि, वे खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और बिना आवश्यक कारण के खुले स्थानों पर न जाएं।

Share
पढ़ें   रायपुर में ‘वैश्विक व्यापार के द्वार: निर्यात प्रोत्साहन एवं ICD विकास’ विषय पर संवाद सत्र, 140 से अधिक प्रतिभागियों ने की सहभागिता