11 Mar 2026, Wed
Breaking

राजधानी रायपुर की मशहूर मोजो मशरूम फैक्ट्री में फिर बवाल: सब्जी मांगने पर सुपरवाइजर ने कर्मचारी को रॉड से पीटा, FIR दर्ज

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 11 अगस्त 2025

खरोरा थाना क्षेत्र स्थित मोजो मशरूम फैक्ट्री में एक बार फिर विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। शनिवार रात (9 अगस्त) को फैक्ट्री के कर्मचारी मयंक वर्मा ने आरोप लगाया कि उसने खाने में मशरूम की सब्जी मांगी तो सुपरवाइजर आशिक ने देने से मना कर दिया, गाली-गलौज की और रॉड से हमला कर दिया।

मयंक वर्मा का कहना है कि घटना में उसके दाहिने हाथ की हथेली में चोट आई, जबकि उसके साथी भी घायल हुए हैं। मारपीट में सुपरवाइजर के अन्य साथी भी शामिल थे।

शाम को समझाने पहुंचे तो बिगड़ गया मामला

पीड़ित के मुताबिक, 9 अगस्त को सुबह 4 से 9 बजे तक ड्यूटी पूरी करने के बाद वह खाना खाने गया, जहां मशरूम सब्जी मांगने पर सुपरवाइजर ने मना कर दिया और गाली-गलौज की। शाम करीब 4:30 बजे मयंक अपने दोस्त डिगेंद्र के साथ सुपरवाइजर को समझाने फैक्ट्री पहुंचा, लेकिन वहां भी विवाद बढ़ गया। आरोप है कि सुपरवाइजर ने अपने साथियों के साथ मिलकर रॉड से हमला कर दिया। डिगेंद्र के सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं।

FIR दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

खरोरा पुलिस ने इस मामले में सुपरवाइजर आशिक और अन्य आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले भी सुर्खियों में रह चुकी है फैक्ट्री

गौरतलब है कि एक महीने पहले इसी फैक्ट्री में 97 मजदूरों को बंधक बनाकर रखने का मामला सामने आया था, जहां मजदूरों से 18 घंटे काम करवाने और कच्चा खाना देने के आरोप लगे थे। उस समय प्रशासन ने सभी को रेस्क्यू कर छुड़वाया था और चार ठेकेदारों पर FIR दर्ज हुई थी।

Share
पढ़ें   CG को ‘ऊर्जा राजधानी’ बनाने की तैयारी: 30,671 मेगावाट क्षमता, 32,100 मेगावाट की नई परियोजनाएं, 3.4 लाख करोड़ निवेश और 2030 के ग्रीन एनर्जी लक्ष्य पर बड़ा प्लान

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed