11 Mar 2026, Wed

स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का बड़ा निर्देश: 15 अगस्त को राज्य की सभी मस्जिद, मदरसा और दरगाहों में फहराएं तिरंगा, देशभक्ति और भाईचारे का संदेश देंगे धार्मिक स्थल

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 11 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2025) के अवसर पर राज्य की सभी मस्जिदों, मदरसों और दरगाहों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने कहा है कि इस पहल का उद्देश्य देशभक्ति, एकता और भाईचारे का संदेश पूरे समाज तक पहुँचाना है।

वक्फ बोर्ड के कार्यालय से जारी संदेश में कहा गया है कि स्वतंत्रता दिवस एक पवित्र और गौरवशाली अवसर है, जिसे पूरे उत्साह के साथ मनाना चाहिए। इस दिन सभी धार्मिक स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर न केवल देशप्रेम की भावना प्रकट की जा सकती है, बल्कि सामाजिक एकता को भी मजबूत किया जा सकता है।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने निर्देश दिया है कि 15 अगस्त को मस्जिद, मदरसा और दरगाहों में ध्वजारोहण की पूरी व्यवस्था की जाए। साथ ही उन्होंने स्थानीय प्रशासन, वक्फ से जुड़े प्रबंध समितियों और अन्य संबंधित अधिकारियों से भी इस पहल में पूर्ण सहयोग करने की अपील की है।

बोर्ड का मानना है कि स्वतंत्रता दिवस केवल सरकारी या संस्थागत आयोजन तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि समाज के हर वर्ग को इसमें सक्रिय रूप से शामिल होकर राष्ट्रीय एकता और गर्व की भावना को सशक्त बनाना चाहिए।

Share
पढ़ें   CG के बालोद में भीषण सड़क हादसा : रायपुर जा रही महेंद्रा ट्रेवल्स की बस खड़े ट्रक से टकराई, मौके पर 1 की मौत, 8 घायल, सुबह 4 बजे हुआ हादसा

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.