भोपाल, 14 अगस्त 2025। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष पटेल के जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के इंदौर, सतना, छतरपुर सहित कई शहरों में सामाजिक और सेवा कार्यों का आयोजन किया गया।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी आर. बी. सिंह पटेल के मार्गदर्शन और राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मरीजों के बीच फल-बिस्किट, बच्चों को बैग, नोटबुक, पेंसिल बॉक्स और बिस्किट का वितरण किया। इंदौर स्थित ‘परपीड़ा हर’ संस्था को 5001 रुपये का चेक भेंट कर समाजसेवा के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इंदौर के एमवाय अस्पताल में मरीजों व परिजनों को फल-बिस्किट बांटे गए, वहीं महालक्ष्मी नगर के संस्कार सेवा सदन स्कूल में बच्चों को स्टेशनरी व मिठाई दी गई। बच्चों ने वीडियो संदेश के जरिए आशीष पटेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इंदौर कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर दीर्घायु की कामना की।
भोपाल में मोहित गुप्ता और राजेस्वर मिश्रा के नेतृत्व में केक काटा गया। सतना में वरिष्ठ नेता डी. बी. पटेल ने हनुमान नगर स्थित स्कूलों में फल वितरित किए। छतरपुर में कार्यवाहक जिला अध्यक्ष बबलू यादव ने बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया।
इस अवसर पर डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा, “आशीष पटेल सिर्फ एक सकारात्मक सोच वाले नेता ही नहीं, बल्कि सेवाभाव से समाज को प्रेरित करने वाले जनसेवक हैं। उनका जीवन सेवा, सरलता और समर्पण का उदाहरण है।”
गौरतलब है कि हाल ही में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का जन्मदिन भी इंदौर में विशेष सेवा कार्यों के साथ मनाया गया था, जिसमें मुफ्त आई चेकअप कैंप आयोजित कर लोगों को लाभ पहुंचाया गया।





