प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 15 अगस्त 2025

राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दिवस 2025 और छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सुबह 8:50 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से प्रस्थान कर पुलिस परेड ग्राउंड पहुँचेंगे, जहां वे ध्वजारोहण करेंगे और स्वतंत्रता दिवस समारोह का उद्घाटन करेंगे।
सुबह 11:10 बजे मुख्यमंत्री टाउन हॉल, घड़ी चौक पहुंचेंगे और जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे, जिसमें राज्य की संस्कृति, लोक कला और विकास परियोजनाओं की झलकियां पेश की जाएंगी।
शाम 5:45 बजे मुख्यमंत्री राजभवन पहुंचेंगे और स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित स्वागत समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद 7:05 बजे महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय, मुक्ताकाशी मंच में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का शुभारंभ करेंगे, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम और लोकनृत्यों का आयोजन होगा।
रात 8:10 बजे मुख्यमंत्री अपने निवास लौटेंगे और पूरा कार्यक्रम संपन्न होगा।
इस कार्यक्रम से राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय गौरव और सांस्कृतिक उत्साह की भावना बढ़ने की संभावना है।





