23 Jul 2026, Thu

CG में एक जवान वीरगति को प्राप्त : नक्सलियों के बिछाए IED की चपेट में आने से तीन जवान भी हुए घायल, सर्चिंग के लिए निकली थी टीम

बीजापुर, 18 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर नक्सलियों के बिछाए आईडी 3की जाल में आने से एक जवान वीरगति को प्राप्त हो गया, वहीं तीन जवान घायल हो गए हैं । जानकारी के मुताबिक 17 अगस्त को जिला बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में DRG की टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी। सर्चिंग के दौरान दिनांक 18/08/2025 को सुबह IED ब्लास्ट होने से बीजापुर DRG टीम की 01 जवान दिनेश नाग वीरगति को प्राप्त हो गये एवं 03 जवान घायल हुए हैं।

घायल 03 जवानों की स्थिति सामान्य एवं खतरे से बाहर है । प्राथमिक उपचार के उपरांत इवेक्यूट कर बेहतर उपचार हेतु आवश्यक व्यवस्थाएँ की जा रही हैं।

 

 

 

Share
पढ़ें   पुडुचेरी में NDA सरकार की वापसी: एन. रंगासामी ने CM पद की ली शपथ, बोले- सिंगापुर जैसा बनाएंगे राज्य