11 Mar 2026, Wed
Breaking

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: IAS आर. शंगीता को मिला बेवरेजेस कार्पोरेशन और स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन का प्रभार, श्याम लाल धावड़े इन पदों से मुक्त, बाकी दायित्व रहेंगे यथावत…

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 18 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ सरकार ने सोमवार को प्रशासनिक स्तर पर अहम बदलाव करते हुए आईएएस अधिकारी आर. शंगीता (2005 बैच), सचिव, वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग एवं अतिरिक्त प्रभार आबकारी आयुक्त को नया दायित्व सौंपा है। आदेशानुसार, अब वे प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ बेवरेजेस कार्पोरेशन लिमिटेड तथा प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी।

वहीं, जैसे ही सुश्री आर. शंगीता इन दोनों संस्थानों का कार्यभार ग्रहण करेंगी, श्री श्याम लाल धावड़े (2008 बैच), सचिव, ग्रामोद्योग विभाग को इन दोनों पदों से मुक्त कर दिया जाएगा। हालांकि, उनके पास संचालक ग्रामोद्योग, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ हाथकरघा विकास एवं विपणन संघ मर्यादित और प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का प्रभार पूर्ववत बना रहेगा।

यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी किया गया है।

Share
पढ़ें   भारत-पाकिस्तान सीजफायर की इनसाइड स्टोरी : 100 से ज्यादा आतंकी ढेर, 9 कैंप तबाह, घुटनों के बल आकर सीजफायर की भीख मांगी, भारत बोला– अब अगर गोली चली तो जवाब और भी तबाही मचाएगा

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed