9 Sep 2026, Wed
Breaking

CM HOUSE पहुंचे विधायक : MLA राजेश अग्रवाल, गुरु खुशवंत और गोमती साय मुख्यमंत्री से भेंट करने पहुंचे मुख्यमंत्री निवास, कल सुबह होगी मंत्रिमंडल की बैठक

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 18 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के शासकीय निवास में विधायकों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है । एक तरफ जहां प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा तेज है, तो वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री से मिलने आज रात विधायक राजेश अग्रवाल, गुरु खुशवंत साहेब और गोमती साय पहुंची है । विधायकों के मुख्यमंत्री से मुलाकात क्यों है? इसकी असल वजह तो सामने नहीं आ पाई है, लेकिन चर्चाओं का बाजार गर्म है ।

 

 

आपको बताते चलें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कल सुबह 11 बजे से मंत्रालय में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक है और दोपहर 3 बजे प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर के साथ मुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक लेंगे । दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 21 अगस्त को दक्षिण कोरिया और जापान के 10 दिवसीय दौरे पर रवाना हो रहे हैं । इससे पहले माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है, जिसकी उम्मीद काफी कम है ।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार को मिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार, देखें आदेश...

 

 

 

 

 

You Missed