23 Jul 2026, Thu
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM के प्रोटोकॉल में मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण कार्यक्रम नहीं…फिलहाल नहीं होगा मंत्रिमंडल विस्तार…विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह दिल्ली पहुंचे… CM की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक…जिलों के कलेक्टरों से चर्चा करेंगे CM साय…बारिश को लेकर बड़ा अपडेट…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 19 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच फिलहाल आज(19 अगस्त) के CM के प्रोटोकॉल में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का कोई जिक्र नहीं है । ऐसे में माना जा रहा है कि फिलहाल शपथ ग्रहण का कार्यक्रम अभी नहीं होगा । सूत्र से मिली जानकारी अनुसार अभी शपथ ग्रहण का कोई कार्यक्रम नहीं है । संगठन से बाद में चर्चा होने के पश्चात ही इसपर कोई निर्णय होगा । आपको बताते चलें कि कई मीडिया संस्थानों ने शपथ को लेकर कई खबरें चलाई थी, लेकिन मंत्रिमंडल शपथ को लेकर अभी कोई रायशुमारी शीर्ष नेतृत्व में नहीं बन पाई है । चूंकि सीएम विष्णुदेव साय 21 अगस्त को दक्षिण कोरिया और जापान दौरे पर जा रहे हैं, इस वजह से अटकलों का बाजार गर्म था, लेकिन फिलहाल ऐसी कोई स्थिति बनती नहीं दिख रही है ।

 

 

अटकलों के बीच डॉक्टर रमन सिंह देर रात दिल्ली पहुंचे

मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह कल रात दिल्ली पहुंचे हैं । दिल्ली में कई वरिष्ठ नेताओं से डॉक्टर रमन सिंह की मुलाकात होगी । अंदरखाने से यह बात भी सामने आ रही है कि अपने पुत्र अभिषेक सिंह को संगठन में जगह नहीं मिल पाने की असल वजह को भी डॉक्टर रमन सिंह जानने की कोशिश करेंगे । आपको बताते चलें कि अभिषेक सिंह को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी ऐसी चर्चा थी, लेकिन प्रदेश बॉडी में उनको फिलहाल जगह नहीं मिल पाई है ।

कैबिनेट की बैठक आज

छत्तीसगढ़ की साय कैबिनेट की आज अहम बैठक होने जा रही है। यह बैठक सीएम विष्णुदेव से की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित महानदी भवन मंत्रालय में होगी। बताया जा रहा है कि, सीएम विष्णुदेव साय विदेश दौरे पर जा रहे हैं और इससे पहले कैबिनेट की ये बैठक ली जा रही है। यह साय कैबिनेट की 34वीं बैठक होगी।

पढ़ें   CM का आज का शेड्यूल: ग्रामोद्योग, वन, जलवायु परिवर्तन और सहकारिता विभाग की अहम बैठकें, कार्यालयीन कार्यों के लिए भी समय आरक्षित, जानें पूरा कार्यक्रम...

साय कैबिनेट की 34वीं बैठक आज महानदी भवन मंत्रालय में सुबह 11 बजे से होगी। इस बैठक में कृषि, उद्योग, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मुहर लगने की संभावना है। इतना ही नहीं ऐसा माना जा रहा है कि, साय कैबिनेट की इस बैठक के धरने पर बैठे NHM कर्मचारियों की मांगों को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

सभी जिलों के कलेक्टर के साथ सीएम की चर्चा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बड़ी बैठक करने वाले हैं । बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दे अहम रहेंगे साथ ही जिलों में हो रहे विकास कार्यों की भी जानकारी सीएम लेंगे । यह बैठक दोपहर तीन बजे से शाम 4 बजे तक होगी ।

कैसा रहेगा मौसम का हाल?

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई अन्य इलाकों में लगातार तीन रात बारिश होने के बाद फिर से मानसून की गतिविधियों पर रोक गई है। सोमवार को दिन भर मौसम की आंख-मिचोली चली। दिन में कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई, लेकिन शाम होते तक मौसम का हाल जस का तस हो गया। बारिश नहीं होने के चलते लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि राज्य दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग के अधिकांश इलाकों में हल्की बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 18 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दाब का क्षेत्र बना है और इसी के कारण प्रदेश के कई जिलों में जमकर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अगले तीन-चार दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, दंतेवाड़ा, कांकेर, जगदलपुर, अंबिकापुर समेत कई अन्य जिलों में 21 अगस्त तक बारिश होने की संभावना जताई है।

पढ़ें   आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा: बस-ट्रक टक्कर के बाद लगी आग, 14 जिंदा जले, PM मोदी ने की आर्थिक मदद की घोषणा

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed