7 Jun 2026, Sun
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CG में होगा कैबिनेट का विस्तार…पहली बार विधायक बने तीन विधायक बनेंगे मंत्री…वित्त मंत्री ओ पी चौधरी का दिल्ली प्रवास…सूरजपुर में नए BJP कार्यालय का लोकार्पण…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 20 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ में आज मंत्रीमंडल का विस्तार होने जा रहा है । मंत्रीमंडल में तीन नए विधायकों को मंत्री बनने का मौका मिलने वाला है । राजभवन में यह शपथ ग्रहण समारोह होगा, जहां राज्यपाल तीनों नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे । आरंग विधायक गुरु खुशवंत, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल और दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव मंत्री बनने जा रहे हैं । तीनों पहली बार विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे हैं और अब मंत्री बनने वाले हैं ।

 

 

वित्तमंत्री ओ पी चौधरी का दिल्ली प्रवास

प्रदेश के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी आज सुबह 8 बजकर 10 मिनट में नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे और विज्ञान भवन, नई दिल्ली में बैठकों में शामिल होंगे ।

सूरजपुर में बीजेपी का नये कार्यालय का लोकार्पण आज

सूरजपुर जिला मुख्यालय में बने बीजेपी के नये कार्यालय का आज लोकार्पण होगा, इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंहदेव, संगठन के बड़े चेहरे और कई मंत्री मौजूद रहेंगे ।

आज का मौसम

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है। मंगलवार को दिन और रात में बारिश होने के बाद बुधवार की सुबह भी बारिश हो रही है। मौसम के करवट लेने से लोगों ने राहत की सांस ली है। ऐसा इसलिए क्योंकि, बारिश नहीं होने के चलते लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा था। बुधवार की सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में सुबह से ही बारिश हो रही है। मंगलवार से हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

पढ़ें   गरियाबंद में ओपेरा की आड़ में अश्लील डांस: आयोजक गिरफ्तार, दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच, लेकिन एसडीएम पर कार्रवाई नहीं

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में आज भी जमकर बारिश होगी। राजधानी रायपुर में दिन भर बादल छाए रहने के साथ भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग की तरफ से रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, बलरामपुर, रामानुजगंज, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, बस्तर, दंतेवाड़ा और बीजापुर समेत कई अन्य इलाकों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।

Share