8 Mar 2026, Sun

CG की MBBS काउंसलिंग में एलिजिबिलिटी और आवंटन लिस्ट पर मचा संशय दूर : CGDME ने नियमों और प्रक्रिया से किया स्पष्ट, पहला चरण सम्पन्न—1988 सीटों का हुआ आवंटन, 27 अगस्त से शुरू होगा दूसरा चरण

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 23 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ में MBBS काउंसलिंग (राज्य कोटा) को लेकर एलिजिबिलिटी लिस्ट और आवंटन लिस्ट में अंतर पर छात्रों की जिज्ञासाओं को दूर करते हुए CGDME ने साफ किया है कि यह अंतर पूरी तरह से नियमों और प्रक्रिया पर आधारित है।

विभाग ने बताया कि 26 जुलाई 2025 को NTA द्वारा जारी एलिजिबिलिटी लिस्ट केवल अभ्यर्थियों द्वारा भरे गए Eligibility State पर आधारित होती है, जिसमें डोमिसाइल सर्टिफिकेट शामिल नहीं होता। वहीं, राज्य की अलग मेरिट लिस्ट आवेदकों के प्रस्तुत प्रमाण पत्र और राज्य की शर्तों के अनुसार तैयार की जाती है। इसीलिए दोनों सूचियों में अंतर देखने को मिलता है।

CGDME ने स्पष्ट किया कि NTA की लिस्ट केवल सुविधा के लिए प्रकाशित होती है, जिस पर कोई दावा या आपत्ति स्वीकार नहीं की जाती। अंतिम मेरिट लिस्ट केवल राज्य को प्राप्त आवेदन और निवास व संवर्ग आधारित प्रमाण पत्रों के आधार पर बनती है। कई बार NTA लिस्ट में ऐसे छात्रों के नाम होते हैं जो राज्य कोटे में आवेदन ही नहीं करते।

क्यों होता है अंतर?

  • कई छात्र NEET फॉर्म में महाराष्ट्र या अन्य राज्य का Eligibility State भरते हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ डोमिसाइल शर्तें पूरी करने पर वे यहां की मेरिट लिस्ट में शामिल हो जाते हैं।
  • अभ्यर्थियों के माता-पिता केंद्रीय सेवाओं या रक्षा विभाग में कार्यरत होने से बार-बार स्थानांतरण होने पर Eligibility State और वास्तविक डोमिसाइल अलग हो सकता है।
  • कोटा (राजस्थान) या अन्य राज्यों में तैयारी कर रहे छात्र वहीं का पता भरते हैं, जबकि मूल निवासी प्रमाण पत्र के आधार पर वे छत्तीसगढ़ की सीटों के पात्र होते हैं।
पढ़ें   CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंत्रालय में लेंगे दो अहम विभागीय बैठकें, शाम को ई-प्रगति पर प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानें पूरा शेड्यूल...

विभाग ने यह भी बताया कि प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की काउंसलिंग भी इन्हीं नियमों के अनुसार होती है। यहां मैनेजमेंट और NRI कोटे से अन्य राज्यों के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।

आरक्षण को लेकर स्थिति

कई छात्र फॉर्म में केंद्रीय OBC लिख देते हैं, जबकि वे राज्य की OBC सूची में नहीं होते। ऐसे मामलों में उन्हें अनारक्षित श्रेणी में अवसर दिया जाता है। SC/ST प्रमाण पत्र फॉर्म भरते समय उपलब्ध न होने पर भी यदि काउंसलिंग के समय मान्य दस्तावेज प्रस्तुत किया जाए तो अभ्यर्थी पात्र माना जाता है।

दस्तावेज की अनिवार्यता

CGDME ने स्पष्ट किया कि आवंटन के बाद प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना जरूरी है। अमान्य या अपूर्ण प्रमाण पत्र मिलने पर अभ्यर्थी को अपात्र घोषित कर दिया जाएगा और आवंटन स्वतः रद्द हो जाएगा।

पहला चरण सम्पन्न : 1988 सीटों का आवंटन

छत्तीसगढ़ राज्य NEET UG 2025 काउंसलिंग का पहला चरण 23 अगस्त को सम्पन्न हुआ।

  • कुल 1988 सीटों का आवंटन किया गया।
  • MBBS की 1534 सीटों में से 1396 पर प्रवेश सुनिश्चित हुआ।
  • BDS की 454 सीटों में से 284 पर प्रवेश हुआ।

CGDME ने कहा कि पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पूर्ण पारदर्शिता के साथ, निर्धारित नियमों का पालन करते हुए सम्पन्न कराई जा रही है। अब दूसरा चरण 27 अगस्त से प्रारंभ होगा।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed