7 Mar 2026, Sat

जगदलपुर वन महोत्सव: वनमंत्री केदार कश्यप और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव शामिल, माँ के नाम पर पौधरोपण और 1483 किसानों को 92 लाख की राशि का वितरण

जगदलपुर, 28 अगस्त 2025

वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश, देश का अक्सीजोन के रूप में जाना जाता है। यहाँ प्रकृति ने बहुत ही अधिक वनों की मात्रा का आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि वनों से आच्छादित इस बस्तर क्षेत्र में जन्म लेने का अवसर मिला, क्षेत्र के वनों को हमारे पूर्वजों ने सांस्कृतिक, प्राकृतिक धरोहर के रूप संरक्षित किया है।

इस वनों से वनोपज, वनों के खाने योग्य फल का लाभ इन क्षेत्र में निवास करने वाले लोग ही अनुभव करते हैं इसलिए इनका संरक्षण करना हमारी ज़िम्मेदारी है। साथ ही आगामी पीढ़ी को भी इसके संबंध में जानकारी दी जानी है। वन मंत्री कश्यप बुधवार को आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जामावाडा में जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम में विधायक किरण सिंह देव ने कहा कि वन विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में लगभग तीन करोड़ 75 लाख पौधे-पेड़ एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत लगाए हैं। जलवायु परिवर्तन और विकास की आवश्यकता के बीच हमें अपने आसपास के क्षेत्र में वनों की संख्या बढ़ाने की ज़रूरत है।

बस्तर जैसे वनों से भरपूर क्षेत्र में कुछ वर्षों पहले कुलर, एसी की जरूरत नहीं पड़ती थी, ऐसे वनों को संरक्षित करना भी आवश्यक है। साथ ही माँ के नाम पर पेड़ लगाने की पहल करे और पेड़ को संरक्षित भी करें। इस कार्यक्रम में सिंदूर, कपूर, रुद्राक्ष जैसे पेड़ों का रोपण किया गया, इसका संरक्षण स्कूल के छात्रों द्वारा किया जाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आव्हान पर सभी को एक पेड़ का रोपण अपने घरों में जरूर करना चाहिए।

पढ़ें   रायपुर में होने जा रहा लेजेन्ड 90 क्रिकेट लीग: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट सितारे क्रिस गेल, डेविड वार्नर, युवराज सिंह, और बॉलीवुड-छालीवुड स्टार्स की होगी धमाकेदार परफॉर्मेंस, 8 से 18 फरवरी तक शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में होगा आयोजन

रजत जयंती वर्ष में आयोजित जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि-वन मंत्री कश्यप और विधायक देव, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, बेवरेज कॉरपोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, नगर निगम सभापति खेम सिंह देवांगन, अन्य जनप्रतिनिधि वेद प्रकाश पांडे, रूप सिंह मंडावी सहित सीसीएफ आर दुग्गा, स्टायलो मंडावी, वन मंडलाधिकारी उत्तम गुप्ता, शमा फारूखी सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि ने स्कूल परिसर में एक पेड़ माँ के नाम पर वृक्षारोपण किया।

साथ ही कार्यक्रम में किसान वृक्ष मित्र योजना के वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 के 1483 हितग्राहियों का 92 लाख की राशि का चेक वितरण किया गया। इस दौरान वन विभाग के अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।


Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.