7 Mar 2026, Sat

आज की बड़ी खबरें : CM VISHNU DEO SAI विदेश प्रवास से पहुंचे दिल्ली, दोपहर में पहुंचेंगे रायपुर…RSS प्रमुख मोहन भागवत का छत्तीसगढ़ प्रवास…DEPUTY CM ARUN SAO कोरबा और बिलासपुर के कार्यक्रमों में होंगे शामिल…आज भी कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 30 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने 10 दिवसीय विदेश प्रवास के बाद विदेश दौरा ख़त्म कर स्वदेश लौट आये हैं। राजधानी दिल्ली में उप मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री विजय शर्मा, मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा और बीजेपी नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

आज दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर राजधानी रायपुर पहुंचेंगे । सीएम के स्वागत को ऐतिहासिक बनाने के लिए बीजेपी ने खासी तैयारियां की है । जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट से लेकर मुख्यमंत्री निवास तक सीएम विष्णुदेव साय का ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा । एयरपोर्ट से लेकर मुख्यमंत्री निवास तक कई स्वागत मंच भी बनाए गए हैं । भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए खासी तैयारियां की है । आपको बताते चलें कि सीएम अपने 10 दिवसीय प्रवास के दौरान जापान और दक्षिण कोरिया में उद्योगपतियों से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ लौट रहे हैं । ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में बड़ा निवेश दोनों देशों की कंपनियां करेंगी ।

संघ प्रमुख मोहन भागवत का छत्तीसगढ़ प्रवास

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत आज छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रहेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज न्यायधानी बिलासपुर के प्रवास पर रहेंगे ।

इस विशेष अवसर पर वह स्व. काशीनाथ गोरे की स्मृति स्मारिका के विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। यह भव्य आयोजन छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) ऑडिटोरियम, बिलासपुर में सम्पन्न होगा। जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव के साथ कई कैबिनेट मंत्री और विधायक शामिल होंगे ।

पढ़ें   नक्सली मुठभेड़ : सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़...सुरक्षा बल के जवानों ने सर्चिंग के दौरान बरामद किया प्रेशर कुकर IED

उपमुख्यमंत्री अरुण साव का कार्यक्रम

उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज कोरबा और बिलासपुर जिले के कार्यक्रमों में शामिल होंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक पाली विकासखंड में आयोजित रेशम कृषि मेला में शामिल होंगे उसके बाद बिलासपुर पहुंचकर संघ के कार्यक्रम में शामिल होंगे । देर शाम न्यायधानी से राजधानी अपने शासकीय निवास लौट आएंगे ।

आज का मौसम

मौसम विभाग ने 30 अगस्त शनिवार को पूरे प्रदेश में भारी होने की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर की बात करें तो राजधानी में पिछले कुछ दिनों से सूर्य देवता लूका छुपी कर रहे हैं। आज भी राजधानी रायपुर में बादल छाए रहेंगे। दुर्ग और सुकमा जिलों में भी भारी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। वहीं मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Share