5 Sep 2026, Sat
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM VISHNU DEO SAI रायपुर में सुनेंगे ‘मन की बात’…BJP कार्यालय में पांच सत्रों में चलेगी बड़ी बैठक…PCC चीफ दीपक बैज करेंगे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा…प्रदेश के कई जिलों में जमकर बरसेंगे बादल…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 31 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर, नवा रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का श्रवण करेंगे । मुख्यमंत्री कल ही विदेश दौरे से लौटे हैं । माना जा रहा है कि बीजेपी कार्यालय में होने वाली बड़ी बैठक में सीएम भी शामिल हो सकते हैं ।

 

 

बीजेपी प्रदेश कार्यालय में होगी मीटिंग

31 अगस्त को प्रदेश कार्यालय परिसर में संघटनात्मक संरचना को मजबूत करने के लिए यह मीटिंग होगी । इसमें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन पदाधिकारी के साथ बैठक करेंगे । संगठन और पार्टी के लिए काम कर रहे लोगों की कार्यशैली और आगे कैसे काम करना है इसकी जवाबदेही भी तय की जाएगी । कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होने वाली यह बैठक पांच सत्रों में होगी, जिसमें मंडल अध्यक्ष से लेकर प्रदेश महामंत्री के साथ बड़े पदाधिकारी शामिल होंगे । जानकारी के मुताबिक सबसे पहले सभी नेता प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ का श्रवण करेंगे फिर उसके बाद बैठक शुरू होगी, जो देर शाम तक चलेगी ।

PCC चीफ दीपक बैज करेंगे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज आज बस्तर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करेंगे । दीपक बैज लगातार बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर लोगों से बातचीत कर रहे हैं ।

आज का मौसम

मौसम विभाग ने 31 अगस्त रविवार को छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में भारी होने की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर की बात करें तो राजधानी में बादल छाए रहने के साथ दिन भर बारिश होगी। दुर्ग और सुकमा जिलों में भी भारी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। वहीं मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

पढ़ें   मोदी राज के 11 साल: गरीबी घटी, देश चमका, भारत बना चौथी सबसे बड़ी ताकत – उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- अब तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा देश, 9 जून से BJP का संकल्प से सिद्धि अभियान शुरू

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed