8 Mar 2026, Sun
Breaking

रायपुर बेबीलोन टॉवर में देर रात भीषण आग : धुएं में घिरकर कांच तोड़कर कूदने की कर रहे थे तैयारी, लेकिन समय पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने 47 जिंदगियां बचाईं – फायर सिस्टम फेल, कलेक्टर बोले अब सभी हाईराइज बिल्डिंग्स की होगी जांच

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 03 सितम्बर 2025

रायपुर के तेलीबांधा इलाके स्थित बेबीलोन टॉवर होटल में मंगलवार रात करीब 9:11 बजे अचानक आग लग गई। आग की लपटों और धुएं से टॉवर में अफरा-तफरी मच गई। छत और ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोगों को बचाने के लिए देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। इस दौरान 47 लोगों की जान बचाई गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

ऐसे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

  • 9:11 बजे आग लगने की सूचना तेलीबांधा थाने को मिली।
  • 9:13 बजे डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची।
  • 9:20 बजे दमकल की गाड़ियां भी पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू हुआ।
  • दमकलकर्मियों ने सातवें फ्लोर पर फंसे 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
  • इसके बाद छत पर फंसे 40 लोगों को भी रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला।
  • सभी 47 लोग सुरक्षित बाहर आ गए, हालांकि कुछ समय के लिए घबराए हुए थे।

फायर फाइटिंग सिस्टम फेल

घटना स्थल पर पहुंचे कलेक्टर गौरव सिंह और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि टॉवर में फायर फाइटिंग उपकरण तो मौजूद थे, लेकिन आग लगने के वक्त ऑटोमोड सिस्टम ने काम नहीं किया और पूरा सिस्टम फेल हो गया।

सबसे ज्यादा नुकसान सातवें और आठवें फ्लोर पर

आगजनी से टॉवर के सातवें और आठवें फ्लोर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। लिफ्ट केबल में लगी आग ने पीओपी और ऑफिसों को अपनी चपेट में ले लिया। रेस्टोरेंट में बैठे लोग भी लंबे समय तक फंसे रहे, जिन्हें रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला।

समय पर पहुंची टीम ने टाली बड़ी त्रासदी

अगर दमकल और पुलिस टीम समय पर मौके पर नहीं पहुंचती, तो यह हादसा और भी बड़ा रूप ले सकता था। छत पर मौजूद बुजुर्ग समेत कई लोग घबराकर कांच तोड़कर कूदने की तैयारी में थे।

पढ़ें   राज्योत्सव में जनसम्पर्क विभाग के स्टॉल में शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पाकर युवाओं और आम नागरिकों में उत्साह : उदित छत्तीसगढ़, सुशासन के नवीन आयाम, जनमन सहित विभिन्न प्रचार सामग्री का वितरण कर शासन की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित

हाईराइज बिल्डिंग्स की होगी जांच

कलेक्टर ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं और टीम गठित की गई है। साथ ही रायपुर शहर की अन्य हाईराइज बिल्डिंग्स का भी फायर ऑडिट कराया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।


Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed