प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 03 सितंबर 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनियों के संयुक्त भवन का शिलान्यास करेंगे । इसके बाद स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के MOU कार्यक्रम में शामिल होंगे, जो मंत्रालय में होना है । सीएम विष्णुदेव साय मंत्री टंकराम वर्मा के निवास में आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल होंगे और देर शाम नवा रायपुर स्थित अपने शासकीय निवास पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।
नई दिल्ली में GST काउंसिल की बैठक आज
देश की राजधानी दिल्ली में आज से जीएसटी काउंसिल परिषद की 56वीं बैठक आयोजित होगी। इस दो दिवसीय बैठक से संबंधित नोटिफिकेशन पहले ही जारी किया जा चुका था। बैठक में जीएसटी से जुड़े अगली पीढ़ी के सुधारों का प्रस्ताव रखा जाएगा। GST परिषद की बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी। जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में जीएसटी के मौजूदा चार कर स्लैब की जगह सिर्फ दो टैक्स स्लैब का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। इसके साथ ही इस बैठक में जीएसटी रजिस्ट्रेशन, रिटर्न और रिफंड से जुड़े सुधारात्मक प्रस्ताव भी सभी के सामने रखे जाएंगे। बैठक में वित्त मंत्री ओ पी चौधरी भी शामिल होंगे ।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, वर्तमान में GST के अंदर 5,12,18 और 28 प्रतिशत के चार टैक्स स्लैब है। इसकी जगह भविष्य में केव्वल दो स्लैब होंगे। मंत्रियों के समूह (जीओएम) ने 12 और 28 फ़ीसदी के स्लैब को खत्म करने के प्रस्ताव को गुरूवार को मंजूरी दी थी। इसके साथ ही मंत्रियों के समूह ने जीएसटी काउंसिल से भविष्य में दो स्लैब रखने की सिफारिश की थी।
मंत्री टंकराम वर्मा के निवास में तीज मिलन समारोह
कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा के शंकर नगर स्थित शासकीय निवास में आज तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री के साथ कई कैबिनेट मंत्री भी शामिल होंगे । तीज मिलन समारोह को लेकर टंकाराम वर्मा के निवास में खासी तैयारियां की गई है ।
आज का मौसम
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर,सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिले आज भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। कहीं-कहीं शाम के समय अचानक मौसम बदला और तेज़ बारिश हुई।




