13 Mar 2026, Fri
Breaking

टोल टैक्स मांगने पर कर्मचारी से मारपीट : सूरजपुर के पचिरा टोल प्लाजा पर इम्तियाज़, बबलू खान और संजय पर FIR

सूरजपुर, 03 सितंबर 2025

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पचिरा टोल प्लाजा पर मंगलवार शाम दबंगई का मामला सामने आया। यहां टोल टैक्स मांगने पर तीन युवकों ने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की।

शिकायतकर्ता टोल कर्मचारी राजेश कुमार दुबे ने पुलिस को बताया कि 2 सितंबर की शाम करीब 4 बजे वे ड्यूटी पर थे। इसी दौरान वाहन क्रमांक JH01BF 5185 बिना टोल दिए जबरन निकलने लगा। रोकने पर चालक और उसके साथी हंगामा करने लगे। आरोप है कि इम्तियाज़ खान, बबलू खान, संजय विश्वकर्मा सहित अन्य ने कर्मचारियों को गालियां दीं, धक्का-मुक्की की और जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने मामले में FIR दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2), 296(B), 115(2), 351(2) के तहत अपराध कायम किया है।

टोल प्रबंधन का कहना है कि इस तरह की घटनाएं कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं। वहीं पुलिस ने नामजद आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है।

Share
पढ़ें   गुण्डाधूर सम्मान : गुण्डाधूर सम्मान के लिए 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन, चयनित खिलाड़ियों को एक लाख रूपए नगद के साथ अलंकरण फलक एवं प्रशस्ति पत्र से किया जाएगा सम्मानित

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed