8 Mar 2026, Sun

पंडित धीरेन्द्र शास्त्री का बड़ा बयान, बोले : “मंदिर, मस्जिद और चर्च में भी बजे राष्ट्रगान, तभी पता चलेगा कौन देशभक्त है”

मध्यप्रदेश, 03 सितंबर 2025

मध्यप्रदेश के छतरपुर में स्थित सिद्ध पीठ मां कात्यायनी मंदिर प्रांगण में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने नवंबर में होने वाली पदयात्रा को लेकर चार राज्यों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की महाराज श्री बागेश्वर धाम सरकार ने कहा कि यह राजनीतिक नहीं आध्यात्मिक यात्रा है । बागेश्वर महाराज ने कहा कि हम अपनी लड़ाई नहीं लड़ रहे न हमें चुनाव लड़ना है न किसी नेता को बोट दिलवाना है हमारी लड़ाई तलवारों से नहीं विचारों से है हम विचारों से हिंदुओं को एक करना चाहते हैं। हम जाती छोड़ने की नहीं जाती अभिमान छोड़ने की बात कर रहे है। बैठक में यात्रा से संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की इसके अलावा यात्रा के संकल्पों के बारे में उपस्थित प्रतिनिधियों को अवगत कराया।

बागेश्वर महाराज ने कहा की यह यात्रा सनातन धर्मावलंबियों को जगाने के लिए है, भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए है। इस यात्रा में आप सभी से आर्थिक नहीं, सिर्फ शारीरिक और मानसिक सहयोग का आग्रह किया जा रहा है। यदि यात्रा के नाम से कोई राशि मांगता है तो उसके संबंध में जानकारी देवें, क्योंकि संपूर्ण खर्च बागेश्वर धाम जन सेवा समिति कर रही है। श्री बागेश्वर बालाजी और श्री बाँकेबिहारी मिलन सनातन हिंदू एकता पद यात्रा दिल्ली से वृंदावन धाम, जो 7 से 16 नवंबर 2025 तक दिल्ली से वृंदावन धाम तक आयोजित की जाएगी, इस बैठक में साधु-संत और चार राज्यों, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और मध्य प्रदेश के यात्रा के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करने वाले कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पढ़ें   जशपुर की बबीता के दिल का हुआ सफल ऑपरेशन, मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में लगायी थी फरियाद : चिरायु टीम के माध्यम से एम्स में हुआ ऑपरेशन, माता-पिता ने मुख्यमंत्री साय के प्रति जताया आभार

इस पद यात्रा के मुख्य संकल्प सामाजिक समरसता बनी रहे। मां यमुना स्वच्छ और सुंदर हों। ब्रज धाम क्षेत्र मांस और मदिरा से मुक्त हो। गौ माता का संरक्षण हो, उन्हें राष्ट्र माता घोषित किया जाए और गौ अभ्यारण्य स्थापित हों। पुराना वृंदावन स्थापित हो, वहां के मंदिर और वहां की रज सुरक्षित रहे। 6. श्री कृष्ण जन्मभूमि में भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण हो। भारत हिंदू राष्ट्र बने। बागेश्वर धाम सरकार ने कहा कि सभी मंदिर, गिरजाघर और मस्जिदों में सप्ताह में एक दिन राष्ट्रगान बजाया जाना चाहिए।

Share

 

 

 

 

 

You Missed