7 Sep 2026, Mon
Breaking

बस्तर में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार : CM विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का मंत्री केदार कश्यप ने जताया आभार, बोले : “बस्तरवासियों को विष्णुदेव साय सरकार ने स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में दी बड़ी सौगात”

रायपुर / जगदलपुर, 03 सितंबर 2025

बस्तर अंचल में स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में हो रहे विस्तार को लेकर वनमंत्री केदार कश्यप ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताया। उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सुविधा के विस्तार के लिए आज बहुत बड़ा निर्णय लिया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में मंत्रालय महानदी भवन में एमओयू कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में चिकित्सा शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ और कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल तेलंगाना के बीच लाइसेंस समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह अनुबंध प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PMSSY) के अंतर्गत किया गया है। जिसका लाभ बस्तर के सुदूर अंचल में रहने वाले हमारे आदिवासी भाइयों बहनों को प्राप्त होगा।

वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि अब हमारे बस्तर के लोगों को इलाज के लिये रायपुर बिलासपुर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। किडनी, लिवर, न्यूरो सहित कई तरह के जटिल बिमारियों का इलाज आने वाले तीन महीनों में बस्तर के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि एक बड़ी सौगात माननीय मुख्यमंत्री साय जी और स्वास्थ्य मंत्री साय जी की पहल से बस्तरवासियों को मिल रही है जिसके लिए मैं ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं।

 

 

 

Share
पढ़ें   IND vs SA 2nd ODI LIVE: रायपुर में जबरदस्त जाम! धोनी के सुपरफैन राम बाबू स्टेडियम पहुंचे, हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद

 

 

 

 

 

You Missed