6 Sep 2026, Sun
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM VISHNU DEO SAI मंत्रालय में लेंगे जल संसाधन और खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक…उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा लेंगे उच्च शिक्षा विभाग की विभागीय बैठक…NHM कर्मचारियों की बर्खास्तगी की एक और लिस्ट हो सकती है जारी…आज कई जिलों में जमकर होगी बारिश…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 04 सितंबर 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंत्रालय में जल संसाधन विभाग और खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे । मुख्यमंत्री सबसे पहले जल संसाधन विभाग की बैठक लेंगे उसके बाद खाद्य विभाग की बैठक लेंगे । आपको बताते चलें कि जल संसाधन विभाग अपने पास लेने के बाद मुख्यमंत्री पहली बार इस विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे । दरअसल, प्रदेश के कई जिलों में बरसात बहुत अच्छी हुई है, लेकिन कई जिलों में बारिश नहीं होने से किसान काफी चिंतित हैं, ऐसे में विभाग की बैठक में सीएम जरूरी निर्देश अधिकारियों को दे सकते हैं ।

 

 

 

उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा लेंगे विभागीय गतिविधियों की समीक्षा बैठक

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा द्वारा विभागीय गतिविधियों की समीक्षा बैठक आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में रखी गई है । इस बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री वर्मा विभागीय गतिविधियों और योजनाओं की समीक्षा करेंगे। बैठक के दौरान उच्च शिक्षा विभाग से संबंधित अधिकारियों एवं प्रमुख संस्थानों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी।

मंत्री टंकराम वर्मा सुबह 11ः30 बजे से 12ः00 बजे तक उच्च शिक्षा विभाग तथा दोपहर 2ः30 बजे से समस्त विश्विद्यालय के कुलपति से विभिन्न मुद्दों और विभागीय कार्यों पर सीधी चर्चा करेंगे।

इस समीक्षा बैठक का उद्देश्य उच्च शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करना तथा छात्रों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

NHM कर्मचारी – अधिकारियों पर बर्खास्तगी की लिस्ट

NHM अधिकारी – कर्मचारी की बर्खास्तगी की पहली लिस्ट कल ही जारी हुई है, ऐसे में आज भी बर्खास्तगी की एक और लिस्ट जारी हो सकती है । दरअसल, NHM संघ के कर्मचारी और अधिकारी विभाग द्वारा दिए गए अल्टीमेटम के बाद भी आंदोलन पर हैं, इससे विभाग द्वारा बर्खास्तगी की कार्रवाई की जा रही है ।

पढ़ें   रायपुर एयरपोर्ट निजीकरण की ओर बड़ा कदम : 2026-27 में प्राइवेट कंपनी को सौंपने की तैयारी तेज, हर सुविधा पर देना होगा अतिरिक्त शुल्क—देश के 11 एयरपोर्ट एक साथ बंडल मॉडल में ऑफर

आज का मौसम

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से मंगलवार को रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दक्षिण छत्तीसगढ़ में आज कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पांच सितंबर से वर्षा की तीव्रता और व्यापकता में कमी आएगी, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा जारी रह सकती है।

Share

 

 

 

 

 

You Missed