7 Mar 2026, Sat

CG मौसम अलर्ट : रायपुर समेत 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 3 दिन तक तेज बरसात और बिजली गिरने का खतरा, किसानों और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 05 सितंबर 2025

छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से बदले हुए मौसम का सिलसिला जारी है। गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, वहीं राजधानी रायपुर में पूरे दिन बादल छाए रहे और मौसम सुहावना बना रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और दुर्ग जिले में आज भारी बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि शाम के समय कई इलाकों में अचानक तेज बारिश हुई।

सतर्कता बरतने की सलाह
मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों तक लगातार बारिश की संभावना जताई है। रायपुर और बिलासपुर संभाग में तेज बारिश के आसार हैं। ऐसे में किसानों और ग्रामीण इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विभाग ने खासकर बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए खुले स्थानों पर न जाने और सुरक्षित जगहों पर रहने की हिदायत दी है।

👉 छत्तीसगढ़ में मौसम का यह बदलाव खेती और खरीफ फसलों के लिए जहां राहत लेकर आया है, वहीं लगातार भारी बारिश से कुछ क्षेत्रों में जलभराव और जनजीवन प्रभावित होने की भी आशंका है।

Share
पढ़ें   जनजाति समाज के 210 लोगों की सनातन धर्म में वापसी : पैर धोकर प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कराई घर वापसी, ओड़िशा के सुंदरगढ़ में गूंजा 'जय श्री राम' का घोष

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.