25 Jul 2026, Sat

CG में बर्खास्त आरक्षक का शर्मनाक कांड : बर्खास्त आरक्षक सीनू फिरदौसी जिम में युवती से करता था छेड़छाड़, युवती ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

सरगुजा, 05 सितंबर 2025

सरगुजा में एक बर्ख़ास्त आरक्षक के खिलाफ युवती से छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है कि जिम में आरोपी आरक्षक उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था।

दरअसल, सीनू फिरदौसी पूर्व में पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर कार्यरत था, मगर उनके अनैतिक कार्यों के कारण ही उन्हें एसपी ने सेवा से बर्ख़ास्त कर दिया था। वर्तमान में एक युवती ने गांधीनगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि सीनू फिरदौसी जिम करने जा रही युवती को जिम में ही अश्लील इशारे करता था।

 

 

साथ ही युवती ने आरोपी आरक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर गांधीनगर पुलिस ने सीनू फिरदौसी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Share
पढ़ें   ब्लैक स्पॉट की होगी वैज्ञानिक पहचान: छत्तीसगढ़ सरकार और IIT मद्रास की साझेदारी, 10 जिलों में सड़क सुरक्षा का नया मॉडल लागू