24 Jul 2026, Fri
Breaking

पोस्टिंग BREAKING : दो रिटायर्ड IPS अफसरों को मिली संविदा नियुक्ति, पुलिस विभाग में बेहतरी के लिए साय सरकार ने किया पदस्थ

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 05 सितंबर 2025

प्रदेश की साय सरकार पुलिसिंग को मजबूत करने और वरिष्ठ अफसरों के अनुभव का लाभ लेने के मकसद से राज्य के दो सेवानिवृत्त भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों को संविदा नियुक्ति प्रदान किया है।

 

 

नियुक्त होने वाले अफसरों में बीएस ध्रुव (पुलिस महानिरीक्षक) और एससी द्विवेदी (पुलिस महानिरीक्षक) का नाम शामिल है। फिलहाल दोनों ही अफसरों को पुलिस मुख्यालय नया रायपुर में विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) के तौर पर तैनाती मिली है।

इस संबंध में गृह विभाग की तरफ से विधिवत आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश में बताया गया है कि, यह नियुक्ति एक वर्ष के लिए होगी जबकि संविदा के सेवा शर्तें पृथक से जारी की जाएगी।

Share
पढ़ें   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से बिहार के वन एवं सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने की सौजन्य मुलाकात

 

 

 

 

 

You Missed