• अंगदान महादान : ILS हॉस्पिटल रायपुर ने वॉकथॉन से दिया जीवन बचाने का संदेश”
• “रायपुर में वॉकथॉन, अंगदान के महत्व पर ILS हॉस्पिटल की पहल”

• “कदम से कदम मिलाकर निकला संदेश – अंगदान से बचेगी ज़िंदगी”
• “ILS हॉस्पिटल का जागरूकता अभियान, अंगदान को लेकर निकाली वॉकथॉन”
• “रायपुर की सड़कों पर गूंजा नारा ‘मोर रायपुर, मोर जीवनदान”
• AIG संजय शर्मा ने अंगदान करने की घोषणा की ।
हेल्थ डेस्क
रायपुर, 07 सितंबर 2025
अंगदान को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ILS हॉस्पिटल, रायपुर ने रविवार को वॉकथॉन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, विद्यार्थी और आम नागरिक शामिल हुए।
प्रतिभागियों ने हाथों में अंगदान के महत्व से जुड़े संदेश लिखी तख्तियाँ लेकर पैदल मार्च किया और लोगों को जागरूक किया। आयोजकों का कहना था कि अंगदान से किसी जरूरतमंद मरीज को नई जिंदगी मिल सकती है और समाज को इस दिशा में आगे आकर सकारात्मक पहल करनी चाहिए। Walkthon रायपुर के हृदय स्थल तेलीबांधा तालाब से शुरू होकर कटोरा तालाब तक पहुंची और फिर वापस कटोरा तालाब आई ।

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि अंगदान को लेकर अब भी कई भ्रांतियाँ समाज में व्याप्त हैं। उन्हें दूर करने के लिए इस तरह के आयोजन आवश्यक हैं।
वहीं वॉकथॉन में शामिल प्रतिभागियों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि वे स्वयं अंगदान के लिए तैयार हैं तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।

ILS हॉस्पिटल का मानना है कि अंगदान महादान है और समाज में जागरूकता लाकर ही अधिक से अधिक लोगों को इस मुहिम से जोड़ा जा सकता है। इस कार्यक्रम में अंगदान कर चुके लोगों को हॉस्पिटल प्रबंधन के द्वारा सम्मानित भी किया गया ।

AIG संजय शर्मा ने इस मौके कर अपने भी अंगदान करने की घोषणा की । संजय शर्मा ने लोगों से अपील करते कहा कि वो भी अंगदान करने के लिए आगे आएं और जिंदगी के बाद भी अपने अंग से दूसरे लोगों को नई जिंदगी दें । संजय शर्मा ने ILS हॉस्पिटल्स के इस प्रयास की सराहना करते कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों को प्रेरणा मिलती है और इस आयोजन के लिए मैं ILS हॉस्पिटल्स परिवार को शुभकामनाएं देता हूं ।

हॉस्पिटल के CEO डॉक्टर सौरभ चोरडिया ने कहा कि
अंगदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से इस walkthon का आयोजन किया गया है । हमारा प्रयास है कि लोग अंगदान के प्रति जागरूक हो, इसके लिए रायपुर में प्रति वर्ष ऐसे आयोजन करने का प्रयास करेंगे । डॉक्टर सौरभ ने लोगों से अपील करते कहा कि अंगदान कर हम दूसरे जरूरतमंद व्यक्ति और उसके परिवार को खुशी दे सकते हैं, इसलिए अंगदान सबको करना चाहिए ।





