5 Sep 2026, Sat
Breaking

CG में CAF के जवान ने अपनी साली और चाचा ससुर को सर्विस रिवॉल्वर से मारी गोली : पत्नी ने लगाया जवान पर बड़ा आरोप, बोली – “मैं नहीं मिली, तो मेरे पति ने…”

कोरबा, 10 सितंबर 2025

कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के एक जवान ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी साली और चाचा ससुर को सर्विस रायफल से गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई ।

घटना को अंजाम देने वाला जवान टेसराम बिंझवार बताया जा रहा है जो कि CAF की 13वीं बटालियन मड़वारानी में पदस्थ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार टेसराम का अपनी पत्नी से तलाक हो चुका था और इसके बाद से उसका पत्नी के परिवार से विवाद चल रहा था। वारदात के बाद आरोपी की पत्नी का सनसनीखेज बयान सामने आया है। पत्नी के बताया की उस दिन मैं खेत में थी तभी वह मुझे मारने आया था। जब मैं नहीं मिली, तो उसने मेरी छोटी बहन को गोली मार दी। पहले वह एक घर में मुझे ढूंढता रहा जब मैं नहीं मिली तो दूसरे घर जाकर मेरी बहन और चाचा को मार दिया। मृतकों की पहचान मदालसा बिंझवा और राजेश बिंझवार की रूप में हुई ।

 

 

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी जवान टेसराम बिंझवार को नेवसा नर्सरी के पास से गिरफ्तार कर लिया। कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला पूरी तरह पारिवारिक तनाव और विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की विस्तृत जांच जारी है।

Share
पढ़ें   CG के कई जिलों में बनेंगी 15 फोरलेन सड़कें : लोक निर्माण विभाग ने 708 करोड़ रुपए स्वीकृत, डिप्टी CM अरुण साव बोले -"सुरक्षित यातायात और आर्थिक प्रगति का मजबूत आधार बनेगा"

 

 

 

 

 

You Missed