6 Jun 2026, Sat
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय जगदलपुर में ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ का करेंगे शुभारंभ…वित्तमंत्री ओ पी चौधरी जशपुर जिले के अधिकारियों की लेंगे बैठक…प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 11 सितंबर 2025

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 11 सितम्बर को जगदलपुर में छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट का शुभारंभ करेंगे। इस आयोजन से बस्तर अंचल में औद्योगिक गतिविधियों में तेजी आएगी, वहीं रोजगार के अवसरों के नए द्वार खुलेंगे।

 

 

उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में बस्तर का विकास सदैव अग्रणी रहा है। इन्वेस्टर कनेक्ट इसी संकल्प को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। समावेशी विकास की इस सोच के अंतर्गत उद्योग और निवेश को केवल आर्थिक गतिविधियों तक सीमित न रखकर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक सशक्तिकरण जैसे मूलभूत क्षेत्रों से जोड़ा गया है, ताकि बस्तर का विकास केवल औद्योगिक प्रगति तक सीमित न रहकर सामाजिक उन्नति का आधार भी बन सके।

इन्वेस्टर कनेक्ट न केवल बस्तर में नए उद्योगों और व्यापक रोजगार के अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगा, बल्कि यह भी सुनिश्चित करेगा कि विकास की प्रत्येक उपलब्धि का लाभ सीधे स्थानीय समुदायों तक पहुँचे और वे इस प्रगति यात्रा के सक्रिय भागीदार बनें।

वित्त मंत्री ओ पी चौधरी लेंगे समीक्षा बैठक

छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओ पी चौधरी आज जशपुर में जिले के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे । बैठक में जिले में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी लेंगे । आपको बताते चलें कि वित्त मंत्री ओ पी चौधरी जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं । जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा से ही मुख्यमंत्री विधायक हैं । आज की इस बैठक में वित्तमंत्री के साथ स्थानीय विधायक भी मौजूद रहेंगे ।

आज का मौसम

छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन तक तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आज बलरामपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, कोरिया और सूरजपुर इन पांच जिलों को छोड़ अन्य सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो ज्यादातर जगहों पर बादल गरजने और हल्की से मध्यम बारिश रिपोर्ट की गई है।

पढ़ें   CM TODAY SCHEDULE: CM विष्णुदेव साय आज जशपुर में जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल, एनसीसी कैडेट्स से करेंगे मुलाकात, प्रतिभाशाली छात्रों का करेंगे सम्मान, जानें पूरा शेड्यूल…

इसके अलावा दुर्ग संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई है। वहीं रायपुर में बुधवार को बिजली गिरने से पुलिसकर्मी के बेटे की मौत हो गई। दोपहर 1 बजे शॉर्ट-लंच में बच्चे स्कूल के मैदान में फ्रिसबी खेल रहे थे। इसी दौरान छात्र प्रभात साहू की चेस्ट पर बिजली गिरी। प्रभात 10वीं क्लास में पढ़ता था। मामला राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के सेंट जोसेफ स्कूल का है।

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed