6 Jun 2026, Sat

CM VISHNU DEO SAI की प्रेसवार्ता : GST 2.0 आम आदमी और उद्योग के लिए कितना असरदार होगा?, कल होगी CM की प्रेसवार्ता

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 11 सितंबर 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल GST 2.0 को लेकर बड़ी प्रेसवार्ता करेंगे । मीडिया24 न्यूज को मिली जानकारी के अनुसार कल बीजेपी कार्यालय में दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री की प्रेसवार्ता होगी । इस प्रेसवार्ता में व्यापार जगत के भी कुछ बड़े चेहरे रहेंगे ।  आपको बताते चलें कि सीएम ने पहली ही कहा है कि GST रिफॉर्म आम आदमी के साथ उद्योग जगत के लिए भी काफी कारगार साबित होगा ।

 

 

सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में भी सोचा। जीवनरक्षक दवाएं और कैंसर, हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों की दवाएं जीएसटी मुक्त कर दी गई हैं। स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम को भी टैक्स नहीं लगेगा। टीवी, एसी जैसी रोजमर्रा की बड़ी जरूरतें 28 से घटकर 18 फीसदी जीएसटी के दायरे में आ गई हैं। ये कदम सरकार की उस नीतिगत सोच को दर्शाते हैं, जिसमें ‘जनता की जेब में बचत’ को विकास का अहम आधार माना गया है।

डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों को यह नया जीएसटी ढांचा मजबूत आधार दे रहा है। यह न सिर्फ आज के परिवारों के लिए सुधार है, बल्कि उस भारत की नींव है, जिसका निर्माण यह युवा पीढ़ी करेगी। वास्तव में जीएसटी 2.0 युवाओं को उपभोक्ता ही नहीं, देश के भविष्य निर्माता बनने की राह पर अग्रसर करता है।

 

Share
पढ़ें   बीजापुर में नक्सल मोर्चे पर ऐतिहासिक सफलता: 52 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 1.41 करोड़ का था इनाम