22 Jul 2026, Wed

CM विष्णुदेव साय ने जवानों की पीठ थपथपाई : गरियाबंद जिले में 10 नक्सलियों के एनकाउंटर पर जवानों को दी बधाई, बोले : “मार्च 2026 तक साकार होगा नक्सलमुक्त भारत का संकल्प”

रायपुर, 11 सितम्बर 2025

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गरियाबंद एवं नारायणपुर जिलों में नक्सल मोर्चे पर मिली बड़ी सफलता पर सीआरपीएफ की कोबरा कमांडो, छत्तीसगढ़ पुलिस और डीआरजी के जवानों को बधाई दी है।

गरियाबंद जिले में हुई मुठभेड़ में अब तक 10 नक्सली ढेर किए गए हैं। इनमें ₹1 करोड़ के इनामी और केंद्रीय समिति सदस्य मोडेम बालकृष्णा उर्फ मनोज भी शामिल है। यह नक्सल उन्मूलन अभियान में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

 

 

इसी क्रम में नारायणपुर जिले में भी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण की राह चुनी है। जनताना सरकार सदस्य, पंचायत मिलिशिया डिप्टी कमांडर, पंचायत सरकार सदस्य और न्याय शाखा अध्यक्ष सहित कुल 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का संकल्प लिया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह घटनाएँ इस बात का स्पष्ट प्रमाण हैं कि नक्सलियों की झूठी विचारधारा अब दम तोड़ रही है। छत्तीसगढ़ में विश्वास, विकास और शांति की नई सुबह का उदय हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व में हमारा विश्वास है कि मार्च 2026 तक ‘नक्सलमुक्त भारत’ का संकल्प साकार होगा।

Share
पढ़ें   दिल्ली दौरे पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के वनमंत्री केदार कश्यप, केंद्रीय वनमंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात; नक्सलमुक्त बस्तर में आदिवासियों के विकास, युवाओं को स्वरोजगार और इको टूरिज्म को बढ़ावा देने पर हुई विस्तृत चर्चा, भूपेंद्र यादव को दिया बस्तर आने का न्यौता