13 Mar 2026, Fri
Breaking

रायगढ़ में खौफनाक वारदात: पूरे परिवार की बेरहमी से हत्या, आंगन में दबे मिले 4 शव… जमीन सौदे से जुड़ रहा हत्याकांड का सुराग

रायगढ़, 12 सितंबर 2025

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के राजीव नगर में हुए सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके को हिला दिया है। घर की बाड़ी से पति, पत्नी और दो बच्चों के शव मिलने के बाद पूरा मोहल्ला खौफ में है। चार लाशें, खून के धब्बे और दबे हुए शव—इन सबने मामले को और रहस्यमयी बना दिया है।

तीन टीमों ने संभाली जांच

खरसिया थाना क्षेत्र की इस वारदात को सुलझाने के लिए पुलिस ने तीन अलग-अलग जांच टीमों का गठन किया है। हर टीम अलग-अलग एंगल पर जांच कर रही है—कहीं पारिवारिक विवाद, तो कहीं रंजिश और जमीन सौदे पर नजर है।

घटनास्थल से मिले खौफनाक औजार

पुलिस को घर से कई धारदार औजार बरामद हुए हैं जिनमें राड़, हसिया, फावड़ा, गैती और कुल्हाड़ी शामिल हैं। शुरुआती जांच में आशंका है कि हत्या इन्हीं औजारों से की गई होगी।

रिश्तेदारों से पूछताछ

वारदात के बाद पुलिस ने मृतक परिवार के कुछ रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। संदेह है कि परिवार के अंदरूनी विवाद या रिश्तों की खटास इस खून-खराबे का कारण हो सकती है।

जमीन का सौदा बना बड़ा सुराग

मामले में नया मोड़ तब आया जब जानकारी मिली कि मृतक बुधराम ने चार दिन पहले ही घरघोड़ा की पैतृक जमीन एक उद्योग को बेची थी। इसके बदले उसे 5 लाख रुपये मिल चुके थे, जबकि शेष रकम अभी बाकी थी। पुलिस जांच कर रही है कि कहीं इसी लेन-देन के चलते तो यह हत्याकांड नहीं हुआ।

इलाके में दहशत, लोग सहमे

घटना के बाद से राजीव नगर में सन्नाटा पसरा है। पड़ोसियों का कहना है कि यह कल्पना से परे है कि कोई इतना बेरहम होकर पूरे परिवार का कत्ल कर दे और शवों को घर के आंगन में दफना दे।

पढ़ें   एक्स पर पूरे दिन ट्रेंडिंग करता रहा #हमर_विष्णु_भैया अभियान : माता-बहनों ने मनाया रक्षाबंधन, #हमर_विष्णु_भैया अभियान के तहत मुख्यमंत्री का जताया आभार

खरसिया का यह हत्याकांड अब जमीन विवाद, पारिवारिक रिश्तों और आपसी रंजिश के बीच उलझा हुआ है। पुलिस हर पहलू को खंगाल रही है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि आखिर इस खूनी खेल का असली मास्टरमाइंड कौन निकलता है।


Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.