22 Jul 2026, Wed
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय उपराष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल…GST 2.0 को लेकर CM की प्रेसवार्ता… बैंगलोर में कार्यक्रम में शामिल होंगे विधानसभा SPEAKER रमन सिंह…DEPUTY CM अरुण साव मुंगेली जिले के प्रवास पर…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 12 सितंबर 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित उपराष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह दस बजे राष्ट्रपति भवन में सीपी राधाकृष्णन (C.P. Radhakrishnan) को उपराष्ट्रपति पद की शपथ (Vice President Swearing-In Ceremony) दिलाएंगी। सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति चुनाव में इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों से हराया था। वहीं, गुरुवार को राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया।

 

 

इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के साथ कई केबिनेट मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे ।

CM लेंगे प्रेसवार्ता

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में GST 2.0 को लेकर बड़ी प्रेसवार्ता लेंगे । प्रेसवार्ता के माध्यम से GST में हुए सुधारों से आमजन और उद्योग जगत को हुए फायदे के बारे में बताएंगे । प्रोटोकॉल के मुताबिक शाम 6 बजे बीजेपी कार्यालय में सीएम की प्रेसवार्ता होगी ।

विधानसभा अध्यक्ष का बैंगलोर प्रवास

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज बैंगलोर में आयोजित राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (CPA) के 11वें सम्मेलन में शामिल होंगे। इस सम्मेलन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित देशभर के विधानसभा अध्यक्ष एवं स्पीकर भी मौजूद रहेंगे।

सम्मेलन का मुख्य विषय “विधायी संस्थानों में संवाद और चर्चा – जनविश्वास का आधार, जन आकांक्षाओं की पूर्ति” निर्धारित किया गया है। इसी विषय पर डॉ. रमन सिंह विभिन्न सत्रों में अपनी बात रखेंगे।

डॉ. रमन सिंह आज और कल दोनों दिन सीपीए की बैठकों में हिस्सा लेंगे। वहीं, कल रात वे रायपुर वापस लौटेंगे।

पढ़ें   छत्तीसगढ़ में बड़ी लापरवाही टली: मरीजों तक पहुंचने से पहले पकड़ी गई गुणवत्ताहीन कैल्शियम टैबलेट्स की खेप, वेयरहाउस में ही रोक दी गई सप्लाई, दोषी कंपनी पर कार्रवाई तय

डिप्टी सीएम अरुण साव का मुंगेली जिला प्रवास

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज मुंगेली जिले के प्रवास पर रहेंगे । मुंगेली जिले के स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद आज रात्रि विश्राम बिलासपुर में करेंगे ।

आज का मौसम

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पूरे प्रदेश में आने वाले तीन दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। खासकर बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों में तेज बारिश की संभावना है। वहीं रायपुर, बिलासपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी, सूरजपुर, सरगुजा, कोरबा, बलरामपुर, रायगढ़, जशपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले में भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है।

Share

 

 

 

 

 

You Missed