7 Jun 2026, Sun
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय रायपुर में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पहुंचेंगे अपने गृहग्राम…DEPUTY CM अरुण साव जांजगीर जिले के कार्यक्रमों में होंगे शामिल…प्रदेश में नीट यूजी 2025 की दूसरी चरण की काउंसलिंग आज से… रायपुर में आज 32 टंकियों से पानी की सप्लाई नहीं…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 13 सितंबर 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में आयोजित होने वाले छत्तीसगढ़ स्टेट डेंटल कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे । इसके बाद हेलीकॉप्टर से रवाना होकर अपने गृहग्राम बगिया पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम वही करेंगे ।

 

 

डिप्टी CM अरुण साव का जांजगीर प्रवास

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज बिलासपुर से प्रस्थान कर जांजगीर जिले के अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे । चांपा में अटल परिसर का लोकार्पण भी करेंगे । जांजगीर से बिलासपुर पहुंचकर रात्रि विश्राम वही करेंगे ।

छत्तीसगढ़ में नीट यूजी 2025 की द्वितीय चरण की काउंसलिंग आज से प्रारंभ

छत्तीसगढ़ राज्य में नीट यूजी 2025 के अंतर्गत एमबीबीएस एवं बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु द्वितीय चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया आज से प्रारंभ की जा रही है। इस चरण में पात्र अभ्यर्थियों के लिए नवीन पंजीयन की अंतिम तिथि 17 सितम्बर 2025 निर्धारित की गई है।

राज्य के शासकीय एवं निजी चिकित्सा तथा दंत महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए संस्था चयन की अंतिम तिथि 18 सितम्बर 2025 रखी गई है। यह सुविधा पूर्व से पंजीकृत पात्र अभ्यर्थियों के लिए भी उपलब्ध रहेगी। इसके अतिरिक्त, पहले से प्रवेशित छात्रों को अपग्रेडेशन का विकल्प भी प्रदान किया गया है।

रायपुर में आज वॉटर shutdown 

प्रदेश की राजधानी रायपुर में आज आम लोगों को पानी के लिए मशक्कत करनी पड़ सकती है। नगर निगम के मुताबिक़ आज रायपुर शहर के कई हिस्सों में वाटर सप्लाई बाधित रहेगी। हालांकि अगले दिन से व्यवस्था फिर से बहाल हो जाएगी। ऐसे में आज आम लोगों को पानी के लिए टैंकर और बोरवेल की मदद लेनी होगी।

पढ़ें   रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव 13 नवंबर को : 2.71 लाख मतदाता करेंगे मतदान, 266 मतदान केंद्रों पर 1064 मतदान कर्मी और 1532 पुलिसकर्मी तैनात, कलेक्टर और एसएसपी की मौजूदगी में मतदान दल रवाना

32 टंकियों से नहीं होगी वाटर सप्लाई

दरअसल, नगर निगम ने बताया है कि, निगम के जलकार्य विभाग के द्वारा पाइप लाइन का मरम्मत किया जा रहा है। इस वजह से 150 एमएलडी और 80 एमएलडी फिल्टर प्लांट से जुड़ी 32 पानी टंकियों से जलापूर्ति नहीं हो पाएगी। हालांकि निगम का दावा है कि, वाटर सप्लाई शाम तक पुनः बहाल आकर दी जाएगी।

आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में आने वाले दो दिनों में भारी बारिश होगी। खासकर बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों में तेज बारिश की संभावना है। वहीं रायपुर, बिलासपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी, सूरजपुर, सरगुजा, कोरबा, बलरामपुर, रायगढ़, जशपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। राजधानी रायपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं।

Share