10 Mar 2026, Tue
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय लेंगे राज्य सैनिक बोर्ड की बैठक… केबिनेट मंत्री रामविचार नेताम नई दिल्ली में राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में होंगे शामिल…शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव गुजरात के प्रवास पर…RAIPUR में गरबा के आयोजन पर विधर्मियों के प्रवेश वर्जित को लेकर हिंदू परिषद सौंपेगा ज्ञापन…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 15 सितंबर 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दूरदर्शन के स्थापना दिवस के मौके पर दूरदर्शन केंद्र जायेंगे और उसके बाद मंत्रालय पहुंचकर राज्य सैनिक बोर्ड की बैठक लेंगे । उसके बाद विभागीय कामों की समीक्षा करेंगे ।

नई दिल्ली में दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन 15 और 16 सितंबर को

नई दिल्ली के पूसा स्थित भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम सभागार में 15 और 16 सितंबर को दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन -‘रबी अभियान 2025‘ का आयोजन होगा। राष्ट्रीय स्तर के इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के कृषि विकास एवं कल्याण मंत्री राम विचार नेताम शामिल होंगे। मंत्री राम विचार नेताम इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में किसानों के हित में लिए गए निर्णयों, नीतियों और विकास कार्यो के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी भी देगें।

इस सम्मेलन में देशभर के कृषि विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों, नीति-निर्धारकों और राज्यों के प्रतिनिधी शामिल होंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में होने वाले इस आयोजन में राज्यों के कृषि मंत्री, आईसीएआर के महानिदेशक, कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिक और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का गुजरात दौरा

छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव 15 सितम्बर से गुजरात प्रवास पर रहेंगे । इस दौरान वे शिक्षा और विज्ञान से जुड़े प्रमुख संस्थानों का दौरा करेंगे और अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार 15 सितम्बर को गजेंद्र यादव दिल्ली होते हुए अहमदाबाद पहुंचेंगे और वहीं से भास्कराचार्य अंतरिक्ष अनुप्रयोग एवं भू-सूचना विज्ञान संस्थान (BISAG) का भ्रमण करेंगे। 16 सितम्बर को वे विजिटर ऑफ़ शिक्षा समीक्षा केंद्र और स्कूल का दौरा करेंगे तथा राज्य के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 17 सितम्बर को वे अहमदाबाद से रायपुर वापस लौटेंगे। इस दौरे का उद्देश्य गुजरात में शिक्षा क्षेत्र में हो रहे नवाचारों एवं तकनीकों का अध्ययन करना और उन्हें छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था में लागू करने की संभावनाओं पर विचार करना है।

पढ़ें   CG में शिक्षकों के तबादले पर रोक : ट्रांसफर हुए कई शिक्षकों के ट्रांसफर पर लगी रोक, देखें आदेश में क्या कहा गया?

विहिप सौंपेगा ज्ञापन

नवरात्रि पर्व में महानगर के “पवित्र गरबा स्थलों” पर “विधर्मियों के प्रवेश वर्जित” एव गरबा के नाम से इवेंट कंपनी द्वारा अश्लीलता ना हो इसके लिए रायपुर कलेक्टर को आज विश्व हिंदू परिषद ज्ञापन सौंपेगा ।

Share

 

 

 

 

 

You Missed