8 Mar 2026, Sun
Breaking

छत्तीसगढ़-झारखंड में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी : गरियाबंद में महिला नक्सली जानसी ने किया सरेंडर, हजारीबाग एनकाउंटर में सीसी मेंबर सहदेव और 25 लाख का इनामी चंचल ढेर

गरियाबंद/रायपुर, 15 सितंबर 2025

छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर पुलिस और सुरक्षाबलों को लगातार बड़ी सफलता मिल रही है। ताजा घटनाक्रम में गरियाबंद जिले में सक्रिय महिला नक्सली जानसी ने आत्मसमर्पण कर दिया। लंबे समय से सक्रिय जानसी कई बड़े हमलों में शामिल रही है। उस पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि उसके आत्मसमर्पण से माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है।

इधर, पड़ोसी राज्य झारखंड के हजारीबाग में कोबरा 209 बटालियन ने मुठभेड़ में केंद्रीय कमेटी के टॉप लीडर सहदेव को ढेर कर दिया। सहदेव पर एक करोड़ रुपये का इनाम था। इसी एनकाउंटर में 25 लाख का इनामी चंचल समेत तीन बड़े नक्सली मारे गए। घटनास्थल से तीन AK-47 हथियार भी बरामद हुए।

चार दिनों में तीसरा बड़ा झटका

गौरतलब है कि इससे पहले गुरुवार को गरियाबंद के मैनपुर जंगलों में हुए मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया था। इस दौरान सीसी सदस्य मनोज उर्फ बालकृष्ण मॉडेम भी ढेर हुआ था, जिस पर एक करोड़ रुपये का इनाम था। इस ऑपरेशन की सफलता पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सुरक्षाबलों को बधाई देते हुए कहा था कि, “बचे-खुचे माओवादी आत्मसमर्पण कर दें। सरकार मार्च 2026 तक नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

शनिवार को संगठन को एक और झटका तब लगा जब केंद्रीय कमेटी की सदस्य और दिवंगत नक्सली किशनजी की पत्नी सुजाता ने तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इस पर छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा, “सेंट्रल कमेटी की सदस्य सुजाता के आत्मसमर्पण के बाद माओवादियों का शीर्ष नेतृत्व लगभग समाप्ति की ओर है।”

माओवाद खत्म होने के कगार पर

आंकड़ों के मुताबिक, पिछले दो दशकों में नक्सल घटनाओं में भारी कमी आई है। 2004 से 2014 के बीच नक्सल हिंसा की 16,463 घटनाएं दर्ज हुईं थीं, जबकि 2014 से 2024 के बीच यह घटकर 7,714 रह गईं, यानी 53% की कमी। सुरक्षाबलों और आम नागरिकों की हताहत संख्या में भी क्रमशः 73% और 70% तक की कमी दर्ज हुई है।
सूत्रों के अनुसार, कभी 42 सदस्यों वाली सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय कमेटी में अब केवल 13 सदस्य ही बचे हैं।

पढ़ें   सतर्क रहें : बेटों की नौकरी के लिए महिला ने जमीन बेचकर दी 15 लाख रुपये की राशि, आरोपी इकबाल, इमरान और फूलदास पुलिस गिरफ्त में

👉 लगातार आत्मसमर्पण और मुठभेड़ों से साफ है कि माओवादी संगठन अपने अंत की ओर बढ़ रहा है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed