5 Sep 2026, Sat
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय विधानसभा में बैठक में होंगे शामिल…स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के गुजरात प्रवास का दूसरा दिन…राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में शामिल होंगे मंत्री रामविचार नेताम…कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट पहुंचेंगे छत्तीसगढ़…प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 16 सितंबर 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विधानसभा में आयोजित बैठक में शामिल होंगे । छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष को लेकर यह बैठक आयोजित की गई है । दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 01 नवंबर को छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन का लोकार्पण करेंगे । इसके तैयारियों को लेकर यह बैठक रखी गई है । बैठक में विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह भी मौजूद रहेंगे ।

 

 

शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव का गुजरात दौरा

छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव आज विजिटर ऑफ़ शिक्षा समीक्षा केंद्र और स्कूल का दौरा करेंगे तथा राज्य के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 17 सितम्बर को वे अहमदाबाद से रायपुर वापस लौटेंगे। इस दौरे का उद्देश्य गुजरात में शिक्षा क्षेत्र में हो रहे नवाचारों एवं तकनीकों का अध्ययन करना और उन्हें छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था में लागू करने की संभावनाओं पर विचार करना है।

 

 ‘राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन’ में शामिल होंगे मंत्री रामविचार नेताम

नई दिल्ली के पूसा स्थित भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम सभागार में 15 और 16 सितंबर को दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन -‘रबी अभियान 2025‘ का आयोजन होगा। राष्ट्रीय स्तर के इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के कृषि विकास एवं कल्याण मंत्री राम विचार नेताम शामिल होंगे। मंत्री नेताम इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में किसानों के हित में लिए गए निर्णयों, नीतियों और विकास कार्यो के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी भी देगें।

इस सम्मेलन में देशभर के कृषि विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों, नीति-निर्धारकों और राज्यों के प्रतिनिधी शामिल होंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में होने वाले इस आयोजन में राज्यों के कृषि मंत्री, आईसीएआर के महानिदेशक, कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिक और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

पढ़ें   CG में 1 जुलाई से बिजली महंगी: 400 यूनिट पर ₹178 तक बढ़ेगा बिल, जानिए आपकी जेब पर कितना असर

कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट रायगढ़ से भिलाई तक ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़’’ कार्यक्रम में शामिल होंगे

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट रायगढ़ से भिलाई तक ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़’’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। 16 सितंबर 2025 मंगलवार को शाम 4 बजे झारसुगुड़ा एयरपोर्ट से रायगढ़ पहुंचेंगे। रायगढ़ में ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान एवं पदयात्रा’’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 5.30 बजे रायगढ़ से कोरबा के लिये रवाना होंगे। रात्रि 7.30 बजे कोरबा में ‘‘वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली एवं हस्ताक्षर अभियान’’ में शामिल होंगे ।

आज का मौसम

वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटो में बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, मुंगेली, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर, और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed