6 Jun 2026, Sat
Breaking

एमेज़ॉन इंडिया और आर्मी वैलफेयर प्लेसमेंट ऑर्गेनाईज़ेशन ने किया एमओयू पर दस्तखत : पूर्व सैनिकों, उनके जीवनसाथियों और सैन्य विधवाओं के लिए खुलेंगे करियर के नए अवसर

दिल्ली, 16  सितंबर 2025एमेज़ॉन इंडिया और आर्मी वैलफेयर प्लेसमेंट ऑर्गेनाईज़ेशन (AWPO) ने पूर्व सैनिकों, सैनिकों के जीवनसाथियों और सैन्य विधवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए एमओयू पर दस्तखत किए।

इस समझौते के तहत एमेज़ॉन इंडिया, AWPO के साथ मिलकर सैनिक समुदाय के तीन स्तंभ—पूर्व सैनिकों, सैनिकों के जीवनसाथियों और युद्ध में पतियों को खो चुकी सैन्य विधवाओं—के लिए करियर और नियुक्ति संबंधी अवसर उपलब्ध कराएगी। कंपनी द्वारा वेबिनार, वर्कशॉप और जागरूकता सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिसमें आवेदकों को नौकरियों और करियर को आगे बढ़ाने के अवसरों की जानकारी दी जाएगी।

एमेज़ॉन स्टोर्स इंडिया की वीपी दीप्ति वर्मा ने कहा, “हम एक विविध और समावेशी कार्यबल स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पूर्व सैनिकों और उनके जीवनसाथियों में नेतृत्व और परिणामोन्मुख गुण होते हैं, जो एमेज़ॉन की कार्य संस्कृति के अनुरूप हैं। AWPO के साथ यह साझेदारी उन्हें सार्थक करियर अवसर उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण कदम है।”

 

 

एमओयू पर बातचीत करते हुए मेजर जनरल अजय सिंह चौहान ने कहा कि यह सहयोग सैनिकों, उनके जीवनसाथियों और सैन्य विधवाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और उनके कौशल को पहचान दिलाने की दिशा में अहम कदम है।

भारत में एमेज़ॉन में पहले से ही सैकड़ों पूर्व सैनिक कार्यरत हैं, जिन्हें इंटरव्यू की तैयारी, मेंटरशिप और करियर विकास के अवसर प्रदान किए जाते हैं। कंपनी का यह अभियान एक समावेशी कार्यस्थल बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसमें महिलाओं, विकलांगों, LGBTQIA+ समुदाय, पूर्व सैनिक और उनके परिवार शामिल हैं।

सैनिक-पत्नी और सीनियर प्रोडक्ट मैनेजर प्रियंका बाली ने साझा किया, “एमेज़ॉन में लचीलापन और सहयोग से मुझे सैन्य परिवार की प्रतिबद्धताओं के साथ करियर बनाने में मदद मिली। मैं इस कंपनी का हिस्सा बनकर सशक्त महसूस करती हूँ।”

पढ़ें   विधानसभा इलाके में तीन साल के बच्चे की हत्या : नाबालिग रिश्तेदार ने गला दबाकर की हत्या, शव को झाड़ियों में फेंका, पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में लिया

इस एमओयू से पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को नई दिशा और अवसर मिलेंगे, जिससे वे कॉर्पोरेट क्षेत्र में भी अपने कौशल का बेहतर उपयोग कर सकेंगे।


Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed