जशपुर, 18 सितंबर 2025

जिले में युवती से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने रायपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक सोनक्यारी क्षेत्र की रहने वाली एक युवती का फरवरी माह में आरोपी अंकित से विवाह तय हुआ था। इसी बहाने आरोपी युवती के घर पहुंचा और परिजनों से पूछकर उसे अपने घर ले गया। वहां उसने शादी का झांसा देकर युवती की मर्ज़ी के खिलाफ दुष्कर्म किया और लगातार शारीरिक शोषण करता रहा।
कुछ महीनों बाद जब पीड़िता 4 माह की गर्भवती हुई, तब आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया और गांव से फरार हो गया। परेशान युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने तकनीकी टीम की मदद से आरोपी का लोकेशन ट्रेस किया और पता चला कि वह रायपुर रेलवे स्टेशन से फरार होने की फिराक में है। इस पर जशपुर पुलिस ने रेलवे पुलिस के सहयोग से घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।





