5 Sep 2026, Sat
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय बस्तरवासियों को देंगे बड़ी सौगात…DEPUTY CM ARUN SAO मुंगेली जिल के प्रवास पर…कोंडागांव के करेंट की चपेट में आने से तीन की मौत…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 21 सितंबर 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जगदलपुर में नवाखानी कार्यक्रम में शामिल होंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक माहरा समाज के भवन का लोकार्पण भी फिर रायपुर लौट आएंगे ।

 

 

डिप्टी CM अरुण साव मुंगेली जिले के प्रवास पर

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज सुबह नमो युवा रन में शामिल हुए । इसके बाद दोपहर मुंगेली जिले के लोहड़िया जायेंगे और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रायपुर लौट आएंगे ।

कोंडागांव में बड़ा हादसा

कोंडागांव जिले के बड़ेराजपूर ब्लॉक के ग्राम रावसवाही में 20 सितंबर की रात लगभग 10 बजे कबड्डी मैच चल रहा था इसी दौरान दर्दनाक हादसा हुआ, जहाँ 11 केव्ही बिजली करंट लगने से आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण बेहोश हो गए हैं । खेल के दौरान अचानक तेज आंधी तूफान चलने से टेंट पर बिजली का तार गिर गया जिससे ये हादसा हुआ जिसके बाद गांव में मचा अफरा तफरी का माहौल बन गया। वहीं करेंट से झूलसे 06 घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से को अस्पताल को विश्रामपुरी अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ अस्पताल में कुल 6 लोगों को अस्पताल लाया गया है, जिसमें से तीन लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया और तीन गंभीर रूप से घायल है और उनका उपचार जारी है, वहीं अन्य कुछ ग्रामीणों के घायल होने की खबर है उन्हे भी अस्पताल लाया जा रहा है, पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच जाँच कर रही है।

आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, आज रायपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, बलौदाबाजार, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बालोद, कोरिया, सरगुजा, बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, जशपुर, और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में बारिश होने की संभावना। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों आज दिन भर बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

पढ़ें   आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय जगदलपुर में 'छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट' का करेंगे शुभारंभ...वित्तमंत्री ओ पी चौधरी जशपुर जिले के अधिकारियों की लेंगे बैठक...प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी...पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed