प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 22 सितम्बर 2025। भारत में रिफर्बिश्ड प्रोडक्ट्स के लिए एक्सक्लूसिव स्टोर लॉन्च करने वाला पहला ब्रांड, एसुस इंडिया ने रायपुर में अपना पहला ‘सिलेक्ट स्टोर’ शुरू किया है। इस स्टोर में ग्राहकों को उच्च-गुणवत्ता वाले रिफर्बिश्ड पर्सनल कंप्यूटर्स (पीसी) किफायती दामों पर उपलब्ध होंगे।

लालगंगा कॉम्प्लेक्स में स्थित इस स्टोर को आधुनिक अंदाज़ में तैयार किया गया है, जहाँ ग्राहक आराम से घूमकर रिफर्बिश्ड लैपटॉप्स, गेमिंग पीसी, क्रिएटर सीरीज़ लैपटॉप्स और डेस्कटॉप्स देख और खरीद सकते हैं। सभी प्रोडक्ट्स कंपनी द्वारा बारीकी से जाँच और सर्टिफाई किए गए हैं और इन पर एक साल की वारंटी भी दी जा रही है।
लॉन्च के मौके पर अर्नोल्ड सु, वाइस प्रेसिडेंट, कंज़्यूमर और गेमिंग पीसी, सिस्टम बिज़नेस ग्रुप, एसुस इंडिया ने कहा, “भारत में रिफर्बिश्ड प्रोडक्ट्स की मांग तेज़ी से बढ़ रही है। लोग स्थिरता और सर्कुलर इकोनॉमी पर ध्यान दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ में पहला सिलेक्ट स्टोर शुरू करके हम ग्राहकों को भरोसेमंद और किफायती विकल्प प्रदान कर रहे हैं।”
एसुस सिलेक्ट स्टोर स्थायी भविष्य की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। कंपनी कार्बन फुटप्रिंट कम करना, ईको-फ्रेंडली पैकेजिंग अपनाना और ई-वेस्ट के सही निस्तारण के लिए रीसाइक्लिंग कंपनियों के साथ साझेदारी जैसे कदम उठा रही है।
स्टोर का पता: एसुस सिलेक्ट स्टोर, ग्रीन प्लेन कॉर्पोरेशन, ग्राउंड फ्लोर, लालगंगा कॉम्प्लेक्स, शहीद स्मारक के सामने, रायपुर-492001।





