8 Mar 2026, Sun
Breaking

CG के सूरजपुर में मूंगफली विवाद ने ली खौफनाक करवट : बोलेरो से कुचलकर पिता-पुत्र की हत्या, दूसरा बेटा गंभीर

सूरजपुर, 23 सितंबर 2025

खेत में मूंगफली खाने को लेकर हुए झगड़े ने खूनी रूप ले लिया। आरोपियों ने बोलेरो गाड़ी से पिता-पुत्र को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई, जबकि परिवार का एक और बेटा गंभीर रूप से घायल है। घटना रामानुजनगर थाना क्षेत्र के तिवरागुड़ी गांव की है।

जानकारी के मुताबिक, तिवरागुड़ी निवासी त्रिवेणी रवि (41) ने खेत में मूंगफली की फसल बोई थी। सोमवार शाम उनका छोटा बेटा करण रवि (16) खेत की रखवाली करने गया था। इस दौरान रिश्तेदार नर्मदा सोनवानी और उसके दोनों बेटे बोलेरो से पहुंचे और करण पर मूंगफली उखाड़कर खाने का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर दी। मारपीट में करण का फोन भी तोड़ दिया गया। बीच-बचाव के लिए पहुंचे पिता त्रिवेणी रवि और बड़े बेटे राजा बाबू (21) को भी रॉड से पीटा गया।

घटना की शिकायत रामानुजनगर थाने में की गई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर गई, जहां भी विवाद जारी रहा। इसी दौरान आरोपी नर्मदा सोनवानी के बेटे ओमप्रकाश सोनवानी ने त्रिवेणी और उनके बेटों को बोलेरो से कुचलकर मारने की धमकी दी।

रात करीब 11 बजे त्रिवेणी रवि और उनके दोनों बेटे बाइक से घर लौट रहे थे। नकना चौक के पास बोलेरो सवार ओमप्रकाश और उसके साथियों ने उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। परिजनों का आरोप है कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिसकर्मियों ने मदद से इनकार कर दिया।

घर के पास पहुंचते ही पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल सूरजपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने त्रिवेणी रवि और उनके बेटे राजा बाबू को मृत घोषित कर दिया। जबकि करण रवि को गंभीर हालत में भर्ती किया गया है।

पढ़ें   निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ के रायपुर नगर दक्षिण में उपचुनाव की घोषणा की : 2.70 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान; 253 केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, आदर्श आचार सहिंता लागू

घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।


Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed