22 Jul 2026, Wed

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय राजधानी के कार्यक्रमों में होंगे शामिल…DEPUTY CM अरुण साव रहेंगे लोरमी के प्रवास पर…चैतन्य बघेल को गिरफ्तार करेगी EOW की टीम…प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 24 सितंबर 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक दोपहर 12 बजे Chhattisgarh Care Connect कार्यक्रम में शामिल होंगे, इसके बाद राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस और सम्मान समारोह में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में शामिल होंगे ।

 

 

उपमुख्यमंत्री अरुण साव अपने विधानसभा प्रवास पर

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र लोरमी के प्रवास पर रहेंगे । अरुण साव कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक नवीन अटल परिसर के लोकार्पण के साथ स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे ।

चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी

आबकारी घोटाला में ईडी के द्वारा गिरफ्तार रायपुर सेंट्रल जेल में बंद चैतन्य बघेल के खिलाफ इओडब्लू ने ACB/EOW स्पेशल कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट के लिए आवेदन पेश किया है। मंगलवार देर शाम कोर्ट में पेश आवेदन को स्वीकार कर लिया गया है। आपको बता दे कि, आबकारी घोटाले की जांच ईडी के अलावा EOW भी कर रहा है। ईओडब्लू के प्रोडक्शन वारंट आवेदन स्वीकार होने के बाद चैतन्य बघेल को बुधवार 24 सितंबर को भोजनावकाश के बाद सेंट्रल जेल से एसीबी स्पेशल कोर्ट लाया जा सकता है।

चैतन्य के कोर्ट में पेश होते ही ईओडब्लू चैतन्य को गिरफ्तार करेगी और अदालत से रिमांड आवेदन लगा सकती है। अब कितने दिन का पुलिस रिमांड स्पेशल कोर्ट स्वीकार करेगी ये दोनों पक्षों की बहस के बाद ही तय हो पायेगा। आपको बता दे कि, मंगलवार 23 सितंबर को चैतन्य बघेल की ओर से हाईकोर्ट में भी अग्रिम जमानत याचिका दाखिल कर दी गई है, लेकिन याचिका पर सुनवाई की तारीख तय नहीं हुई है।

पढ़ें   सूरजपुर के प्रतापपुर ब्लॉक में खडगवा चौकी की अनोखी पहल : गांव-गांव और स्कूलों में चला "चलीत थाना" अभियान, बच्चों को दी गई बाल अपराध, साइबर क्राइम और गुड टच-बैड टच की जानकारी

आज का मौसम

मौसम विभाग ने आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, कोरिया, बलरामपुर-रामानुजगंज, सरगुजा, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बलौदाबाजार, जशपुर, सूरजपुर, दंतेवाड़ा और जगदलपुर जिले में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों आज दिन भर बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

Share

 

 

 

 

 

You Missed