8 Mar 2026, Sun

CG Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में सिस्टम से छत्तीसगढ़ में मूसलधार बारिश, 48 घंटे ऑरेंज अलर्ट, बस्तर में होगी अति भारी बरसात

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 24 सितंबर 2025

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय सिस्टम के कारण छत्तीसगढ़ का मौसम बदला हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए मध्य छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई है। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दक्षिणी हिस्सों में भी मध्यम से भारी वर्षा का अनुमान है।

किन जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, रायगढ़, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा कोंडागांव, जांजगीर-चांपा, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली और सुरगुजा समेत कई जिलों में मध्यम वर्षा की संभावना है। इन क्षेत्रों को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

सिस्टम की स्थिति

गंगेटिक पश्चिम बंगाल, उत्तर उड़ीसा और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। इसके साथ ऊपरी हवा में करीब 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक चक्रीय परिसंचरण बना हुआ है, जो अगले 24 घंटों में कमजोर हो सकता है। इसके अलावा दो द्रोणिकाएं भी सक्रिय हैं, जिनका असर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में देखा जा रहा है।

नया सिस्टम 25 सितंबर से सक्रिय होगा

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 25 सितंबर को उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे मध्य बंगाल की खाड़ी में नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। यह पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए 27 सितंबर तक दक्षिण उड़ीसा-उत्तर आंध्र तट तक पहुंच सकता है। इसके चलते बस्तर संभाग और उससे लगे जिलों में 26 सितंबर से भारी से अति भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

पढ़ें   बुरी ख़बर : नहीं रहे ऋषि कपूर, कैंसर से जूझ रहे थे ऋषि, 67 साल की उम्र में मुम्बई के अस्पताल में ली अंतिम साँस, BIG B ने ट्वीट कर लिखा-'वो गया, मैं टूट गया'

सतर्क रहने की अपील

मौसम विभाग ने नागरिकों से नदी-नाले और पिकनिक स्पॉट से दूर रहने की सलाह दी है। लगातार हो रही बारिश से जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बनने की संभावना है, ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed