दिल्ली, 24 सितंबर 2025। भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने फेस्टिव सीज़न के मौके पर नया कैंपेन ‘ओला सेलिब्रेट्स इंडिया’ शुरू किया है। इस कैंपेन के तहत कंपनी ने ओला मुहूर्त महोत्सव पेश किया है, जिसमें एस1 स्कूटर्स और रोडस्टर एक्स मोटरसाइकिलें अब सिर्फ 49,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होंगी। यह ऑफर 23 सितंबर से शुरू होकर 9 दिनों तक चलेगा।
कंपनी ने बताया कि स्कूटर्स और मोटरसाइकिलें ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर सीमित यूनिट्स में उपलब्ध होंगी। हर दिन के मुहूर्त टाइम-स्लॉट्स ओला के सोशल मीडिया हैंडल्स पर सुबह घोषित किए जाएँगे।

- एस1 एक्स 2 केडब्ल्यूएच और रोडस्टर एक्स 2.5 केडब्ल्यूएच – 49,999 रुपए
- एस1 प्रो+ 5.2 केडब्ल्यूएच और रोडस्टर एक्स+ 9.1 केडब्ल्यूएच – 99,999 रुपए
दोनों ही मॉडल्स में कंपनी का 4680 भारत सेल बैटरी पैक दिया गया है।
ओला इलेक्ट्रिक के प्रवक्ता ने कहा –
“ओला सेलिब्रेट्स इंडिया सिर्फ कीमतों का उत्सव नहीं है, बल्कि यह भारत की प्रगति, संस्कृति और पहुँच का संगम है। हम मानते हैं कि असली आधुनिकता नकल में नहीं, बल्कि भारतीय अंदाज़ में प्रगति को फिर से खोजने और अपनाने में है। इस महोत्सव के जरिए हम हर भारतीय घर तक वर्ल्ड-क्लास ईवी पहुँचाने के संकल्प को साकार कर रहे हैं।”
ओला इलेक्ट्रिक वर्तमान में एस1 और रोडस्टर एक्स की विस्तृत रेंज पेश करता है, जिनकी कीमतें 81,999 रुपए से 1,89,999 रुपए तक हैं। हाल ही में कंपनी ने वार्षिक ‘संकल्प’ इवेंट में 4680 भारत सेल इंटीग्रेटेड व्हीकल्स की घोषणा की थी और स्पोर्ट्स स्कूटर कैटेगरी में भी एंट्री ली है। नए मॉडल्स की डिलीवरी जनवरी 2026 से शुरू होगी।





