11 Mar 2026, Wed
Breaking

महासमुंद की होनहार बेटी दिव्या रंगारी ने मलेशिया में अंडर-16 एशियन वूमेन्स बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2025 में भारत को दिलाया गोल्ड, 8 साल बाद अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की वापसी

खेल डेस्क

महासमुंद, 25 सितंबर 2025 छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की होनहार बेटी दिव्या रंगारी ने मलेशिया में आयोजित अंडर-16 एशियन वूमेन्स बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2025 में भारत का परचम लहराते हुए गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। यह टूर्नामेंट 13 से 19 सितम्बर तक आयोजित हुआ, जिसमें आठ देशों की टीमों ने भाग लिया।

दिव्या और उसकी टीम ने 8 साल बाद भारत की अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं में वापसी कराई और शानदार खेल का प्रदर्शन कर जीत हासिल की। महासमुंद की दिव्या छत्तीसगढ़ की एकमात्र खिलाड़ी थीं, जिन्होंने राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व किया।

विजयी वापसी पर भव्य स्वागत
महासमुंद लौटने पर दिव्या का भव्य स्वागत किया गया। शहरवासी, खेल प्रेमी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और विभिन्न समुदाय के लोग उनके स्वागत के लिए सड़कों पर जुटे। स्वागत के दौरान गाजे-बाजे, आतिशबाजी और भारत माता की जय के नारों के बीच दिव्या को फूल माला और मिठाई भेंट की गई।

दिव्या का संदेश – डटकर मुकाबला करें
सफलता के बाद दिव्या ने खिलाड़ियों को संदेश दिया कि कठिन परिस्थितियों में पीछे हटने की जरूरत नहीं है, बल्कि मैदान में डटे रहकर ही जीत हासिल की जा सकती है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने कोच, माता-पिता और बास्केटबॉल संघ के सदस्यों को दिया।

पिता ने जताई खुशी
दिव्या के पिता ने कहा, “जो लोग मुझे नहीं जानते थे, आज मुझे मेरी बेटी के नाम से पहचानने लगे हैं। एक पिता के लिए इससे बड़ी खुशी और क्या हो सकती है।” बास्केटबॉल संघ ने भी दिव्या की इस उपलब्धि पर गर्व जताया और कहा कि आने वाले समय में खिलाड़ियों के लिए और बेहतर प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा।

पढ़ें   प्रदेश का अनुपूरक बजट महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed