8 Mar 2026, Sun

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ ओलिंपिक संघ के कार्यक्रम में होंगे शामिल…DEPUTY CM अरुण साव लोरमी के कार्यकमों में होंगे शामिल…कवर्धा में हुए आदिवासी युवती के साथ हुए गैंगरेप की जांच के लिए CONGRESS ने बनाई टीम…प्रदेश के कई जिलों में बारिश की चेतावनी…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 26 सितंबर 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के वार्षिक आमसभा में शामिल होंगे । मुख्यमंत्री विष्णुदेव की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में यह बैठक होगी । सीएम विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ ओलिंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं । बैठक में एसोसिएशन सदस्यों के साथ खेल संघ, अन्य प्रतिनिधि भी शामिल होंगे । बैठक में खेल बजट, वित्तीय वर्ष ऑडिट, खिलाड़ियों को आर्थिक सहयोग देने पर चर्चा होगी ।

डिप्टी CM अरुण साव का मुंगेली जिला प्रवास

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज मुंगेली जिले के प्रवास पर रहेंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक लोरमी के अस्पताल में स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल होंगे । इसके बाद स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद रात्रि विश्राम बिलासपुर में करेंगे ।

कांग्रेस ने बनाई जांच टीम 

कवर्धा के सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत आदिवासी युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की जांच के लिए कांग्रेस ने सात सदस्यीय टीम बनाई है ।  पूर्व मंत्री व विधायक अनिला भेड़िया को जांच दल का संयोजक बनाया गया है । जल्द ही यह जांच दल PCC को रिपोर्ट सौंपेगी ।

आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में आज गरज-चमक के साथ मूसलधार बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बन रहा है जिसका असर अगले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ पर दिख सकता है। मौसम विभाग ने रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर और राजनांदगांव सहित कुल 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट लागू है। मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के अलग-अलग हिस्सों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने इन जिलों में भारी बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।

Share
पढ़ें   पूर्व क्रेडा सदस्य कांग्रेस के दिग्गज नेता विजय साहू का इस्तीफा

 

 

 

 

 

You Missed