प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 26 सितंबर 2025

आज शुक्रवार 26 सितंबर 2025 को शारदीय नवरात्र का चौथा दिन है। इस दिन मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की जाती है। ज्योतिषाचार्य आनंद सागर पाठक के अनुसार, आदिशक्ति के इस स्वरूप की आराधना से साधक को निरोगी जीवन और ऊर्जावान व्यक्तित्व की प्राप्ति होती है।
- सूर्योदय – सुबह 6:11 बजे
- सूर्यास्त – शाम 6:13 बजे
- चंद्रोदय – सुबह 10:04 बजे
- चंद्रास्त – रात 8:35 बजे
- तिथि – शुक्ल पक्ष चतुर्थी (समाप्ति सुबह 9:32 बजे)
- योग – विष्कुम्भ (रात 10:51 बजे तक)
- करण – विष्टि (सुबह 9:32 बजे तक), बव (रात 10:48 बजे तक)
- वार – शुक्रवार
- विशाखा नक्षत्र – रात 10:09 बजे तक
- नक्षत्र स्वामी – बृहस्पति
- देवता – इंद्राग्नि
- विशेषताएं – ईमानदार, महत्वाकांक्षी, धैर्यवान और योद्धा स्वभाव
- अभिजीत मुहूर्त – 11:48 बजे से 12:36 बजे तक
- अमृत काल – 12:15 बजे से 2:03 बजे तक
- राहुकाल – 10:42 बजे से 12:12 बजे तक
- गुलिक काल – 7:42 बजे से 9:12 बजे तक
- यमगण्ड – 3:13 बजे से 4:43 बजे तक
👉 शारदीय नवरात्र के इस चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा से साधक के जीवन में सेहत, सौभाग्य और समृद्धि का वास माना जाता है।





