प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 25 सितम्बर 2025

विश्व फेफड़ा दिवस के अवसर पर श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल, रायपुर ने शुक्रवार को एक विशेष जागरूकता वॉक का आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य लोगों को धूम्रपान के खतरों से आगाह करना और स्वस्थ एवं धूम्रपान-मुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना रहा।
यह वॉक श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल से प्रारंभ होकर नगर निगम जोन क्रमांक 10 के तीन वार्डों से गुजरते हुए पुनः हॉस्पिटल परिसर में संपन्न हुई। प्रतिभागियों ने हाथों में स्लोगन और बैनर लेकर शहरवासियों को संदेश दिया—
- धूम्रपान से दूर रहें
- फेफड़ों को बचाएँ, जीवन बचाएँ
इस वर्ष कार्यक्रम की थीम रही – “हर साँस अनमोल है, धुएँ में मत खोइए इसे।”
श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. सुशील शर्मा और कात्यायनी शर्मा ने कहा कि यह प्रयास फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ भविष्य गढ़ने की दिशा में एक छोटा लेकिन सार्थक कदम है।
छाती एवं फेफड़ा रोग विशेषज्ञ डॉ. रंजन पटेल ने थीम “हर साँस अनमोल है, धुएँ में मत खोइए” के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी और बताया कि समय रहते धूम्रपान की आदत छोड़ना जीवन बचाने के लिए आवश्यक है।
अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल का उद्देश्य हमेशा से लोगों की स्वास्थ्य रक्षा और जीवन बचाने की दिशा में सतत प्रयास करना रहा है।
Shree Medishine Hospital – Every Life is Precious



