9 Mar 2026, Mon
Breaking

दुर्ग में प्योर ईवी का भव्य शोरूम लॉन्च: हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर और प्योरपॉवर रेंज से दी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी क्रांति को नई गति, सरकार के शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया उद्घाटन

दुर्ग, 26 सितंबर 2025

भारत के अग्रणी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माताओं में से एक, प्योर ईवी ने दुर्ग में अपने नवीनतम शोरूम का भव्य उद्घाटन किया है। यह रणनीतिक विस्तार मध्य-पूर्व भारत में प्योर की उपस्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस शोरूम का उद्घाटन छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री (शिक्षा मंत्री) गजेन्द्र यादव द्वारा किया गया। शॉप नं. 03, पोटिया रोड, शुभम के. मार्ट, दुर्ग, छत्तीसगढ़ में स्थित इस शोरूम में प्योर ईवी के अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक टू- व्हीलर्स की संपूर्ण रेंज प्रदर्शित की जाएगी, जिसमें लोकप्रिय ईप्लूटो 7जी मैक्स और ईट्रिस्ट एक्स भी शामिल हैं।

प्योर ईवी का उद्देश्य दुर्ग के लोगों को बेहतरीन इलेक्ट्रिक राइडिंग अनुभव प्रदान करना है। अपनी अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक स्कूटर और मोटरसाइकिल के साथ, नया शोरूम अपनी ऊर्जा भंडारण उत्पाद श्रृंखला- प्योरपॉवर को भी प्रदर्शित करेगा, जिससे घरों और व्यवसायों को स्वच्छ ऊर्जा के प्रति सुद्रढ़ता मिलेगी। यह शोरूम लॉन्च प्योर ईवी की तेज तथा कुशल विस्तार रणनीति का प्रमाण है, जिसका लक्ष्य पूरे भारत में अपने नेटवर्क को तेजी से बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों के लिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को सुलभ बनाना है। स्वदेशी अनुसंधान एवं विकास और विनिर्माण पर फोकस करते हुए, प्योर ईवी नवाचार को बढ़ावा देने और उपभोक्ताओं को सतत विकल्प अपनाने में सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह विस्तार प्योर की व्यापक योजना का हिस्सा है, जिसके तहत अगले 30 महीनों में 250 नई डीलरशिप्स खोलने का लक्ष्य है। इसके माध्यम से कंपनी का राष्ट्रीय नेटवर्क 320 से अधिक आउटलेट्स तक बढ़ जाएगा। यह वृद्धि लम्बी रेंज वाली ईवी की बढ़ती माँग, संस्थागत और बी2बी अपनाने में वृद्धि, अनुकूल नीतियों और सार्वजनिक जागरूकता से प्रेरित होगी। दुर्ग में इस नए लॉन्च के साथ, प्योर भारत को स्वच्छ गतिशीलता और ऊर्जा स्वतंत्रता की ओर अग्रसर करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाना जारी रखता है।

Share
पढ़ें   सरकारी स्कूलो की जर्ज़र हालात पर जनहित याचिका : हाईकोर्ट नें शासन से मांगी विस्तृत रिपोर्ट, राज्य सरकार नें माँगा दो सप्ताह का समय

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed