खेलडेस्क
दुबई, 27 सितंबर 2025

एशिया कप 2025 के सुपर-4 चरण का आखिरी मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। यह मैच बेहद रोमांचक अंदाज में टाई पर समाप्त हुआ और विजेता का फैसला सुपर ओवर से हुआ। सुपर ओवर में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को हराकर फाइनल में जगह बना ली। अब भारत का सामना 28 सितंबर, रविवार को पाकिस्तान से होगा।
सुपर ओवर में भारत के अर्शदीप सिंह ने कातिलाना गेंदबाजी की और श्रीलंका के दो बल्लेबाजों को आउट कर दिया। श्रीलंका सिर्फ 2 रन ही बना सका। जवाब में भारत को 3 रन का लक्ष्य मिला, जिसे कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर हासिल कर लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन बनाए।
- अभिषेक शर्मा – 31 गेंद पर 61 रन
- तिलक वर्मा – नाबाद 49 रन
- संजू सैमसन – 39 रन
- अक्षर पटेल – नाबाद 21 रन
यह एशिया कप में भारत का पहला मौका था जब उसने 200 से ज्यादा रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने भी 20 ओवर में 202 रन बनाए।
- पथुम निसांका – 58 गेंद पर 107 रन
- कुसल परेरा – 58 रन
दोनों के बीच 127 रन की साझेदारी ने मैच को सुपर ओवर तक खींच लिया। गेंदबाजी में श्रीलंका के पांच गेंदबाजों – महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, वानिंदू हसरंगा, दसुन शनाका और चरिथ असलंका – ने एक-एक विकेट लिया।
भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, चरिथ असलंका (कप्तान), दासुन शनाका, कामिंदू मेंडिस, चमिका करुणारत्ने, वानिंदू हसरंगा, महीश तीक्ष्णा, दुशमंथा चमीरा, नुआन थुसारा।
👉 अब पूरा क्रिकेट जगत 28 सितंबर को भारत बनाम पाकिस्तान के महामुकाबले का इंतजार कर रहा है।





