रायपुर, 27 सितम्बर 2025
सुकमा जिले के मेट्टागुड़ा कैम्प क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खौफनाक मंसूबों पर बड़ी कार्रवाई की है। जिला बल और 203 कोबरा वाहिनी की संयुक्त टीम ने जंगल-पहाड़ियों में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का पता लगाकर उसे ध्वस्त कर दिया। फैक्ट्री से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और निर्माण उपकरण बरामद हुए हैं।

बरामद सामग्री में शामिल हैं:
- वर्टिकल मिलिंग मशीन – 01
- बेंच वाइस – 03
- बीजीएल लांचर (बड़ा) – 02
- बीजीएल शेल (खाली) – 12
- बीजीएल हेड्स – 94
- हैंड ग्राइंडर मशीन – 01
- लकड़ी के राइफल बट – 06
- भरमार का ट्रिगर मैकेनिज्म – 01
- भरमार ट्रिगर मैकेनिज्म (पिस्टल ग्रिप सहित) – 01
- सोलर बैटरी – 04
- बोरवेल ड्रिलिंग बिट (10 फीट) – 01
- गैस कटर हेड्स – 02
- डायरेक्शनल आईईडी पाइप्स – 03
- मेटल मोल्डिंग पॉट्स – 06
- स्टील वाटर पॉट्स – 02
- एल्युमिनियम पॉट – 01
- आयरन कटर व्हील्स – 06
- टैपिंग रॉड – 01
- आयरन स्टैंड – 01
- स्टील पाइप पीस (BGL हेतु) – 80
- आयरन स्क्रैप्स – बड़ी मात्रा
सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई से नक्सलियों की हथियार बनाने की क्षमता पर बड़ा झटका लगा है। ऑपरेशन में जवानों की सतर्कता और मेहनत ने बड़े हादसों को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।





